Today's Top News: बांग्लादेश में रद्द हुई 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस की छुट्टी, अंतरिम सरकार ने किया ऐलान

13 अगस्त की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: August 13, 2024 11:30 PM IST

Today’s Breaking News Live Updates: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 13 अगस्त 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Follow updates here:

  • Aug 13, 2024 11:30 PM IST

    बांग्लादेश में रद्द हुई 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस की छुट्टी, अंतरिम सरकार ने किया ऐलान

  • Aug 13, 2024 10:23 PM IST

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के जंगलों में एनकाउंटर जारी.

  • Aug 13, 2024 9:00 PM IST
    बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री समेत शेख हसीना का सलाहकार गिरफ्तार

    बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंत्री शेख हसीना के निजी निवेश सलाहकार और उद्योगपति सलमान एफ रहमान और बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें मंगलवार को भारत जाते समय सतखिरा में भोमरा भूमि बंदरगाह से गिरफ्तार कर लिया गया.
  • Aug 13, 2024 8:58 PM IST

    सिंगरौली वन विभाग में पदस्थ वनरक्षक शीतला गौढ़ को ट्रैक्टर से कुचल एवं घसीटकर कर दी हत्या,झखरावल निवासी कमलेश साकेत ने घटना को दिया अंजाम,चितरंगी के बनिया नाला दरबारी के पास हुई घटना,आरोपी कमलेश साकेत साप्ताहिक बाजार गीर में करता था सब्जी का ब्यापार, कल सब्जी के भाव को लेकर हुआ था दोनों में विवाद, उसी रंजिश के कारण आज आरोपी ने वनरक्षक शीतल सिंह को ड्यूटी में जाते समय ट्रैक्टर से कुचलकर घसीटा,वनरक्षक की हुई मौत,आरोपी फरार पुलिस मामले की जांच में जुटी.

  • Aug 13, 2024 8:55 PM IST

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ओलंपिक दल से मिलेंगे PM मोदी

  • Aug 13, 2024 7:25 PM IST

    शराब नीति घोटाला: CBI मामले में केजरीवाल की जमानत पर SC में कल सुनवाई संभव

  • Aug 13, 2024 6:58 PM IST

    उत्तर प्रदेश: नोएडा शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई.

  • Aug 13, 2024 6:20 PM IST
    रील बनाने के दौरान छटी मंजिल से गिरी 11 साल की बच्ची
    गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम इलाके में हाई राइज सोसाइटी क्लाउड 9वीं की छठवीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से गिरने से 11 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से हुई घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक रील बनाने के दौरान ये हादसा हुआ. रील बनाने के दौरान ध्यान भटकने से छठवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर जाकर गिरी 11 वर्षीय छात्रा. लड़की के सर और पैर में चोट आई है, छठवीं मंजिल से गिरने से पैर में हुआ फ्रैक्चर हुआ है. घटना के बाद का वीडियो आया सामने इंदिरापुरम के शांति गोपाल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती लड़की की हालत अभी स्थिर बनी हुई है.
  • Aug 13, 2024 6:04 PM IST

    गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ रैली में हिस्सा लिया.

  • Aug 13, 2024 5:39 PM IST

    मुंबई के एंटॉप हिल में गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.