Today's Top News: दिल्ली में कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, तनाव का माहौल

25 अगस्त की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: August 25, 2024, 11:45 PM IST

Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 25 अगस्त, 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Follow updates here:

  • Aug 25, 2024 11:45 PM IST

    दिल्ली में कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, तनाव का माहौल

    दिल्ली के Love bites कैफे के बाहर रविवार रात फायरिंग हुई है. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जगहंगीरपुरी इलाके से कुछ लड़के यहां बर्थ-डे पार्टी मानने आए थे. इस दौरान लड़कों का सीट को लेकर कैफे के मैनेजर से झगड़ा हुआ. गुस्साए लड़कों ने कैफे के बाहर हवाई फायरिंग कर दी. गनीमत ये रही की किसी को गोली नहीं लगी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अहमद नाम के लड़के को पकड़ा है, और उसे पूछताछ कर रही है.

  • Aug 25, 2024 10:59 PM IST
    हरियाणा के फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर रविवार एक दूसरे को बचाने के चक्कर में मामी और भांजी की ट्रेन के नीचे कट कर मौत हो गई. जबकि एक सड़क हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की पटरी पार कर रही थी, और वह गिर गयी जिसे बचाने के लिये उनकी बहू उपासना (35) और नातिन स्नेहा (16) दौड़ी. दोनों ने बुजुर्ग महिला को बचा लिया लेकिन सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में उपासना ओर स्नेहा की मौत हो गयी.
  • Aug 25, 2024 9:52 PM IST
    बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी की छात्र इकाई के एक नेता की देश से भागने की कोशिश के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. ‘द ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने रविवार को एक खबर में कहा कि छात्र लीग के पूर्व महासचिव इसहाक अली खान पन्ना का शनिवार सुबह निधन हो गया.
  • Aug 25, 2024 8:45 PM IST
    कोलकाता रेप-मर्डर मामले में दर्ज की गई FIR में आरोपी के तौर पर RG कर मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल सन्दीप घोष और हावड़ा की कंपनी तारा टेडर्स, कोलकाता के ईशान कैफ़े और खामा लोहा का नाम शामिल है. यह FIR भष्ट्राचार निरोधक अधनियम साजिश और धोखाधड़ी के तहत दर्ज हुई है. देवाल कुमार घोष स्पेशल सेकेट्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पश्चिम बंगाल की शिकायत पर यह FIR दर्ज हुई है.
  • Aug 25, 2024 8:44 PM IST

    दिल्ली में कल हो सकती है हल्की बूंदाबांदी



    दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है.

  • Aug 25, 2024 5:33 PM IST

    बांग्लादेश में पटरी पर लौट रही जिंदगी, ढाका में 1 महीने बाद फिर शुरू हुई मेट्रो सेवाएं



    बांग्लादेश में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यात्रियों के लिए बंद रहने के एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं. एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दो स्टेशन- मीरपुर 10 और काजीपाड़ा अभी के लिए बंद रहेंगे. जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मीरपुर-10 और काजीपाड़ा स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई थी. फिर जुलाई के तीसरे सप्ताह में ढाका मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए बंद कर दी गई थीं. एक अधिकारी ने कहा- हम मेट्रो रेल के बुनियादी ढांचे को किसी भी तरह की तोड़फोड़ की घटना से बचाने के लिए सुरक्षा और मजबूत करने की योजना बना रहे हैं.

  • Aug 25, 2024 4:19 PM IST

    हिमाचल में पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा, कई गाड़ियां दबीं

    हिमाचल प्रदेश के नाहन में रविवार को एक भारी-भरकम पेड़ के काटने के दौरान लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया. पेड़ काटने के दौरान नीचे खड़ी कई गाड़ियां दब गईं, साथ ही एक चलती कार भी इसके चपेट में आ गई. गनीमत यह रही कि पेड़ कार के बोनट पर गिरा और बड़ा हादसा होने से बच गया.

  • Aug 25, 2024 8:00 AM IST

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘कार्डरॉक में नौसेना भूतल युद्ध केंद्र का दौरा किया और सुविधा में अग्रणी प्रयोगों को देखा. भारत और अमेरिका एक साथ काम करने और एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं.’

  • Aug 25, 2024 7:39 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम करेंगे. पीएम आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. जहां, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदी को सम्मानित करेंगे और उन्हें प्रमाण पत्र देंगे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.