Today’s Breaking News Live Updates: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 22 जुलाई 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. NEET UG 2024 रद्द करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
Today’s Top News LIVE Updates…
PM मोदी से मिले हरियाणा के भाजपा सांसद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने भी की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा से जुड़े भाजपा सांसदों के साथ मुलाकात की. संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में यह मुलाकात हुई. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह एवं कृष्ण पाल गुर्जर, नवीन जिंदल और राज्यसभा सांसद सुभाष चंदर एवं कृष्ण लाल पंवार सहित हरियाणा से जुड़े लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद बैठक में शामिल हुए. भाजपा के समर्थन से हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए कार्तिकेय शर्मा भी हरियाणा के भाजपा सांसदों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मौजूद रहे.
उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले चार दिनों तक ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केंद्रपाड़ा, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, जगतसिंहपुर, खुर्दा, देवगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, जाजपुर, संबलपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
सी.पी. जोशी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई दी और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
(सोर्स: सीपी जोशी कार्यालय) pic.twitter.com/u0u5wJAfGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2024
इजरायली हमलों में 14 फिलिस्तीनियों की मौत
सोमवार को दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में इजरायली हमलों में लगभग 14 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं 36 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी.
बिहार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रिया मेड पिस्टल भी बरामद
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट चेकपोस्ट से पुलिस ने सोमवार को हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि दोनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है, और दोनों गैंग के शूटर हैं. गिरफ्तार लोगों की पहचान राजस्थान के अजमेर जिला निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर जिला के संतनु शिवम के रूप में की गई है. पुलिस ने इनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार पिस्तौल बरामद की है.
बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्ज: केंद्र सरकार
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठने के बीच सरकार ने 2012 में तैयार एक अंतर-मंत्रालयी समूह की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का कोई मामला नहीं बनता है. इस बयान से केंद्र सरकार ने ये साफ कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है.
मनीष सिसोदिया को लगा झटका, राउज कोर्ट ने 26 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
दिल्ली आबकारी नीति CBI मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी है. अदालत ने BRS नेता के. कविता के खिलाफ CBI द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उन्हें 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.