Today Top News: अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटा, भीषण अग्निकांड में 2 लोग जिंदा जले

24 जून की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: June 24, 2024 11:39 PM IST

Today’s Breaking News Live Updates: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 24 जून 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Follow updates here:

  • Jun 24, 2024 11:39 PM IST
    उत्तराखंड में टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई.
  • Jun 24, 2024 11:00 PM IST
    दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार

    नोएडा पुलिस ने एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 8 वाहन बरामद किए हैं. पकड़े गए दोनों आरोपी ग्रेजुएट हैं और पैसों की लालच में गाड़ियों को चुराकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बेचते थे.
  • Jun 24, 2024 10:37 PM IST

    भरत लाल IFoS (सेवानिवृत्त) को कैबिनेट की नियुक्ति समिति से NHRC के महासचिव के रूप में विस्तार मिला.

  • Jun 24, 2024 9:57 PM IST

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप-D के एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए.

  • Jun 24, 2024 9:03 PM IST

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल इंटरेस्ट टेस्ट नीट-यूजी में कथित गड़बड़ी के पांच नए मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है. जानकारी के मुताबिक, इन केस की जांच पहले गुजरात, राजस्थान और बिहार की पुलिस कर रही थी.

  • Jun 24, 2024 8:23 PM IST

    अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटा, भीषण अग्निकांड में 2 लोग जिंदा जले



    अहमदाबाद में सोमवार को पाउडर कोटिंग के कारखाने में बॉयलर फटने के बाद आग लग गई. हादसे में फैक्टरी के मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद शहर के ओढ़व इलाके में हुई इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.

  • Jun 24, 2024 7:01 PM IST
    अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को आदेश सुनाएगा. बता दें कि कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं.
  • Jun 24, 2024 6:21 PM IST

    श्रीनगर में कई घरों में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के मलरट्टा इलाके में सोमवार को भीषण आग लग गई. इस आग में कई घर जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि आग की वजह से एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.