Today’s Breaking News Live Updates: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 29 जुलाई 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
गोवा में समुद्र तट के पास पलटी नाव, 13 मछुआरों को बचाया गया
गोवा के कोल्वा समुद्र तट के पास सोमवार सुबह समुद्र में एक नौका पलट गई, लेकिन उसमें सवार आंध्र प्रदेश के 13 मछुआरों को बचा लिया गया. दृष्टि मरीन लाइफसेवर्स के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि 13 मछुआरों को ले जा रही नौका सुबह करीब 10:15 बजे कोल्वा तट से 70 मीटर दूर पलट गई. जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, और फिर सभी 13 मछुआरों को तट पर सही सलामत लाया गया.
बिहार: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, CM ने जताया दुख
बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को एक ऑटोरिक्शा और एक ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
दिल्ली के एक रेस्तरां में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे
दक्षिण दिल्ली के आईएनए बाजार में एक रेस्तरां में सोमवार तड़के आग लग जाने के कारण छह लोग झुलस गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों ने निकट में फास्ट फूड की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के चलते 11 बांधों के कुछ गेट आंशिक रूप से खोलने पड़ गए हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार VIP संस्कृति को खत्म करेगी. अब से हर सरकारी कार्यक्रम में केवल शाकाहारी और सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा.”
रूस में बड़ा हादसा, पटरी से उतर गई ट्रेन; 100 से ज्यादा घायल
रूस के दक्षिणी वोल्गोग्राड क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए है. हादसे के वक्त ट्रेन में 813 यात्री सवार थे.
जम्मू-कश्मीर: कबाड़ की दुकान में अचानक हुआ विस्फोट, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सोमवार को कबाड़ी की एक दुकान में विस्फोट हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया घटना के दौरान कुछ लोग ट्रक से कबाड़ उतार रहे थे, तभी अचानक से विस्फोट हो गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.