Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 04 अगस्त 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही ‘लव जिहाद’ के मामलों में आजीवन कारावास की सजा के लिए एक नया कानून लाएगी.
महाराष्ट्र में बस और कार की टक्कर में दो लोग जिंदा जले
वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले अज्ञात लोगों के पार्थिव शरीरों को जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक रूप से दफनाया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में रविवार शाम तक पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. प्रदेश के छह जिले बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं. छह जिले बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बिजनौर तथा बाराबंकी का नाम शामिल है. यहां पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
छत्तीसगढ़ के DGP को मिला छह महीने का सेवा विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं. अधिकारियों के अनुसार वह फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कटोनिवेरे के निमंत्रण पर पांच से सात अगस्त तक वहां की यात्रा करेंगी.
पार्श्वनाथ लैंडमार्क के CEO संजीव जैन गिरफ्तार, पुलिस ने एयरपोर्ट पर पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने रविवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव जैन को गिरफ्तार किया है. बता दें कि संजीव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. उनके खिलाफ शाहदरा थाने में चार गैर जमानती और एक जमानती वारंट पेंडिंग थे. पुलिस ने उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PMO
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.