Today Top News: नेपाल में दर्दनाक हादसा, सड़क से फिसल कर खाई में गिरी कार, 7 की मौत

2 जुलाई की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: July 2, 2024 11:45 PM IST

Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 2 जुलाई 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Follow updates here:

  • Jul 2, 2024 11:45 PM IST

    हाथरस हादसे में अब तक 116 की मौत



    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई, तो भगदड़ मच गई. भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

  • Jul 2, 2024 10:47 PM IST

    बिहार राज्यपाल ने पटना विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति की

    बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद पटना विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति की. राजभवन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार पटना विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रोफेसर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति ‘सर्च कमेटी’ द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई.
  • Jul 2, 2024 9:31 PM IST
    मुख्यमंत्री योगी ने 24 घंटे के अंदर हाथरस हादसे मामले की रिपोर्ट मांगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में दुर्घटना के कारणों की जांच रिपोर्ट तलब की है.
  • Jul 2, 2024 8:43 PM IST

    छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 नक्सली को मार गिराया

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए. जिले की पुलिस टीम फिलहाल सर्च ऑपरेशन चला रही है.

  • Jul 2, 2024 8:34 PM IST

    नेपाल में दर्दनाक हादसा, सड़क से फिसल कर खाई में गिरी कार, 7 की मौत



    पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को एक जीप सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई. जिस कारण एक बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. खबर है कि कई अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए.

  • Jul 2, 2024 2:37 PM IST

    लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि वे बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने नई संसद बनाई. क्या संसद के सामने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाना उचित नहीं होता?

  • Jul 2, 2024 1:08 PM IST
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में ऐसे हिंदू हैं, जो खुद को हिंदू कहने के बावजूद नफरत फैलाते हैं. यह पूरी तरह सच है. बीजेपी हिंदुत्व के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं.
  • Jul 2, 2024 12:43 PM IST

    राहुल गांधी पर दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संसद फर्जी सूचनाएं फैलाने या जनता को गुमराह करने की जगह नहीं है. राहुल गांधी ने कल संसद में कई फर्जी सूचनाएं दीं. उस वक्त संबंधित मंत्रियों ने उनके झूठ का पर्दाफाश किया. यह सदन में बोले गए झूठ को रिकॉर्ड से मिटाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है.

  • Jul 2, 2024 12:41 PM IST

    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लोकसभा में दी गई स्पीच को लेकर उनपर पलटवार कर विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने राहुल को आतंवादी कहकर संबोधित किया. राहुल गांधी ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा, वो खुद आतंकवादी है. बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाना गलत है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.