Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 7 जुलाई 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
कल हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार: सूत्र
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार सुबह होने की संभावना है. राजभवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सुबह नौ बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार समारोह की तैयारियां चल रही हैं. हालांकि, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि केवल एक ही नया सदस्य मंत्री पद की शपथ लेगा.
हाथरस में भगदड़ के दौरान मारी गई गाजियाबाद निवासी एक महिला के परिजनों को रविवार को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया. बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में ‘भोले बाबा’ के नाम से मशहूर सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के प्रवचन के बाद दो जुलाई को भगदड़ मच गई थी. जिसमें 121 लोगों की मौत हो गयी थी, इसी भगदड़ में गाजियाबाद शहर के लाल क्वार्टर निवासी महिला विमलेश देवी (50) की भी मौत हो गयी थी.
चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
उत्तराखंड के चमोली में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत फैल गई. लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई जा रही है.
बिहार में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत
वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपी व्यक्ति के पिता राजेश शाह को वर्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है. कार में मौजूद एक और व्यक्ति राजेंद्र सिंह भी हिरासत में है. पुलिस को अभी तक मिहिर के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.