Today Top News: चार महीने की आयरा को मिला 'नोबेल बेस्ट टू आइडेंटिटी फ्लैश कार्ड' अवार्ड

8 जुलाई की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: July 8, 2024 11:46 PM IST

Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 8 जुलाई 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Follow updates here:

  • Jul 8, 2024 11:46 PM IST
    भारी बारिश के बाद दृश्यता कम होने के कारण सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर कई उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. दृश्यता कम होने के कारण हवाई पट्टी पर एक घंटे से अधिक समय तक परिचालन बंद रहा और लगभग 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं.
  • Jul 8, 2024 10:41 PM IST
    प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति आवास में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ निजी बैठक और रात्रिभोज करेंगे.
  • Jul 8, 2024 8:15 PM IST
    मुंबई पुलिस ने वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक महिला की मौत के मामले में सत्तारूढ़ शिवसेना के एक नेता के 24 वर्षीय बेटे को पकड़ने के लिए छह टीम गठित की है. बता दें कि शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था. जिसने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी. घटना में स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया.
  • Jul 8, 2024 7:10 PM IST

    चार महीने की आयरा को मिला ‘नोबेल बेस्ट टू आइडेंटिटी फ्लैश कार्ड’ अवार्ड



    तेलंगाना के जगतियाल जिले में रहने वाली चार महीने की आयरा को ‘नोबेल बेस्ट टू आइडेंटिटी फ्लैश कार्ड’ अवार्ड मिला है. बच्ची को 135 फ्लैश कार्ड याद हैं. जैसे ही बच्ची ने चार महीने की उम्र में 135 फ्लैश कार्ड याद कर लिए, उसके पेरेंट्स ने नोबेल पुरस्कार के लिए आवेदन कर दिया.

  • Jul 8, 2024 5:53 PM IST
    वर्ली हिट एंड रन केस में सीवरी कोर्ट ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा. वहीं, राजेंद्र सिंह बिदावत को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है.
  • Jul 8, 2024 5:20 PM IST

    रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ.

  • Jul 8, 2024 4:45 PM IST
  • Jul 8, 2024 2:52 PM IST

    पिछले 36 घंटे से नैनीताल जिले में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

  • Jul 8, 2024 2:51 PM IST

    उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है. कुमाऊं क्षेत्र में हो रही भारी से भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की दिक्कतें हो रही है. कुमाऊं के चंपावत उधम सिंह नगर जनपद में हो रहे जलभराव से कई गांव जलमग्न हो गए हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.