Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 9 अगस्त 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
उम्मीद है PM मोदी वायनाड के भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे: राहुल
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा हादसे में जीवित बचे लोगों से बातचीत करेंगे. इस संबंध में राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा- मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही के स्तर को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दो करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी.
ओलंपिक अयोग्यता के खिलाफ विनेश फोगाट की अपील पर सुनवाई पूरी हो गई है. आईओए को सकारात्मक समाधान की उम्मीद है.
पहलवान अमन सेहरावत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में रायपुर के महापौर व कांग्रेस के नेता ऐजाज धेबर के बड़े भाई अनवर धेबर और भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के एक निलंबित अधिकारी को दोबारा गिरफ्तार किया है.
अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वालों को नोएडा पुलिस ने पकड़ा
नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन महिला समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अमेरिकी नागरिकों को टारगेट करते थे. उन्हें पॉप-अप मैसेज भेजते थे और उनके सिस्टम को हैक कर बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करते थे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे. द्वीपसमूह देश में पिछले साल चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.