Today’s Breaking News HIGHLIGHTS: देश भर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 19 अगस्त 2024 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.
पंजाब के मॉल को बम से उड़ाने की धमकी
पंजाब के खरड़ में स्थित एक मॉल में बम होने की धमकी मिलने के बाद मॉल को खाली करा लिया गया. लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. मोहाली के पुलिस अधीक्षक (देहात) मनप्रीत सिंह ने कहा कि बम की धमकी की सूचना के बाद दोपहर के समय मॉल में तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को विशेष एमपी/एमएलए अदालत को निर्देश दिया कि वह मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन ‘घोटाले’ में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ शिकायतों की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए टाल दे. उच्च न्यायालय में इस मामले पर अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी.
Sisters of Union Health Minister and BJP chief JP Nadda tie him rakhi on Rakshabandhan.
(Pics: JP Nadda/X) pic.twitter.com/lFAUf2PyPq
— ANI (@ANI) August 19, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कीव यात्रा से कुछ दिन पहले भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में योगदान देने को इच्छुक है. मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी की यात्रा करेंगे.
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर के ट्रक से टकरा जाने 4 की मौत, 24 घायल
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के आरोप में ठाणे में 7 लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक निरीक्षक शहीद हो गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.