live

Today's Top News LIVE: राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी CM ममता बनर्जी, यहां पढ़ें हर बड़ी खबर के अपडेट्स

27 दिसंबर 2023 की बड़ी खबरें, देश-विदेश की बड़ी या ब्रेकिंग खबरें हों या क्रिकेट का रोमांच, बॉलीवुड की गॉसिप हो या मार्केट का उतार चढ़ाव. यहां पढ़े सभी खबरे एक साथ.

Published date india.com Updated: December 27, 2023 5:14 PM IST
Today's Top News LIVE: राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी CM ममता बनर्जी, यहां पढ़ें हर बड़ी खबर के अपडेट्स

Today’s Breaking News Live Updates: देशभर के मौसम के हाल से लेकर देश में हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक. 27 दिसंबर 2023 की हर खबर आपको यहां मिलेगी. इसमें मनोरंजन से खेल तक, देश में कोविड केस अपडेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों के एक्शन की सूचना भी दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्क्रॉल करें.

Live Updates

  • Dec 27, 2023 5:14 PM IST

    राजस्थान वालों को नए साल पर तोहफा

    राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है. मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से टोंक जिले में गैस सिलेंडर की कीमत सस्ती हो जाएगी. नए साल से मात्र 450 रूपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर मिला करेगा.

  • Dec 27, 2023 5:14 PM IST

    राजस्थान वालों को नए साल पर तोहफा

    राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है. मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से टोंक जिले में गैस सिलेंडर की कीमत सस्ती हो जाएगी. नए साल से मात्र 450 रूपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर मिला करेगा.

  • Dec 27, 2023 4:33 PM IST

    मुबंई में RBI को बम से उड़ाने की धमकी की घटना को लेकर गुजरात से 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

  • Dec 27, 2023 4:26 PM IST

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘…न तो राहुल गांधी की पहली यात्रा करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा. हां, मनोरंजन के लिए ठीक है, वे काफी कुछ करते रहते हैं… वे कभी सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों के साथ कुश्ती करते हैं…वे वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि राजनीति में उनका करियर चौपट हो गया है.

  • Dec 27, 2023 4:15 PM IST

    महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए. जानकारी के मुताबिक एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे.

  • Dec 27, 2023 1:32 PM IST
    उत्तराखंड में अब 24 घंटे तक होटल और ढाबे खुले रहेंगे. पुलिस इन्हें बंद नहीं करा सकती है. टूरिस्ट की बढ़ती तादाद के मद्देनजर शासन ने ये फैसला लिया है.
  • Dec 27, 2023 1:28 PM IST

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी. शीर्षस्थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है.

  • Dec 27, 2023 11:48 AM IST

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय में लोकसभा 2024 चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की.

  • Dec 27, 2023 11:47 AM IST

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने एन्नोर में एक रासायनिक कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की.

  • Dec 27, 2023 11:15 AM IST

    झज्जर में एक ट्रक अचानक स्कूल बस से टकरा गया. इस हादसे में आठ स्कूली बच्चों सहित 9 लोगों को चोट आई है. सभी को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया है. घने कोहरे के चलते रायपुर गांव के पास ये हादसा हुआ. ग्रीन फील्ड स्कूल के हादसे का शिकार होने की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.