Breaking News 30 May: गाजियाबाद में पैरा एथलीट की हत्या, शरीर पर मिले गहरे जख्म; जांच में जुटी पुलिस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान समझौते पर हमलावर है. गुजरात IPL 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है, 31 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होना है. देश-दुनिया में होने वाली दिन भर की खबर जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...
31 मई की दिनभर की खबरे
Follow updates here:
गाजियाबाद के साईं उपवन इलाके में पैरालंपिक खिलाड़ी और राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियन चिराग त्यागी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को बोधगया में पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा करने के बाद नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का बोधगया से नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर एमओएस कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. यह दौरा हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने का मौका देता है." (इनपुट: IANS)
दिल्ली: महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत गिर गई. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. बचाव अभियान जारी है.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC MP अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है, ये घटना तब वे चुनाव के बाद पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे. हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है.
इन 9 आतंकियों के पास से ग्रेनेड और कई हथियार मिले हैं. इन आतंकियों का गोल न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर और एयरपोर्ट को निशाना बनाना था.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI- मुंबई अंडरवर्ल्ड के 9 लोगों गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया..
कश्मीर में नशा मुक्त अभियान के तहत 2 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया. जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की.
आज शाम 4 बजे कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक के बाद कर्नाटक में कांग्रेस अपने सीएम फेस का ऐलान करेगी. बता दें कि CM पद की रेस में DK शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, यूपी में अगले महीने से बिजली बिल में फ्यूज सरचार्ज 10% बढ़ जाएगी. विद्युत वितरण कंपनियों के फैसले के बाद लोगों के हर 100 रुपये के बिजली खपत पर 10 रुपये बढ़ेंगे. हरियाणा में कल बम परीक्षण होगा. उसके लिए सरकार ने एक दिन पहले अलर्ट जारी किया है.
Big Breaking Haryana: पंचकूला के रामगढ़ स्थित टीबीआरएल रेंज में 31 मई को शक्तिशाली बम का ट्रायल होने जा रहा है. इसे लेकर आसपास के गांवों और प्रशासन को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है. परीक्षण सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. ट्रायल की पूरी प्रक्रिया भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में होगी.
पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने 14 साल की 7.5 लाख से ज़्यादा लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया.
CUET UG का 30 मई का एग्जाम की नई टाइमिंग जारी, 3 की जगह 4 बजे होंगे एग्जाम, NTA ने जारी की एडवाइजरी
CNG के दाम बढ़ने पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दुनिया एनर्जी संकट, खासकर फ्यूल संकट का सामना कर रही है. यही हालात हर जगह है. शायद ही कोई देश ऐसा हो जो इससे अछूता रहा हो. दुनिया भर में फ्यूल की कीमतें बढ़ी हैं. यूनाइटेड स्टेट्स में, बढ़ोतरी काफी ज्यादा हुई है. यूरोप और हमारे पड़ोसी देशों में भी कीमतें बढ़ी हैं. अगर हमें सप्लाई चेन बनाए रखनी है, तो हमें ज़्यादा पैसे देने होंगे. जैसे ही यह संकट खत्म होगा, मुझे लगता है कि कीमतें स्थिर हो जाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें