Breaking News: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) के तुरा स्थित दफ्तर पर सोमवार रात भीड़ ने हमला कर दिया. हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं. भीड़ ने जिस समय हमला किया उस समय सीएम संगमा अपने दफ्तर के अंदर थे. बताया जा रहा है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन अपने कार्यालय के अंदर फंसे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब CM संगमा भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी समूहों के साथ बैठक कर रहे थे. दरअसल, गारो हिल्स स्थित सिविल सोसाइटी ग्रुप तुरा में विंटर राजधानी की मांग कर रहा है. इसे लेकर लोग भूख हड़ताल पर भी हैं.
न्यूज एजेंसी ANI ने मुख्यमंत्री कार्यालय के PRO के हवाले से बताया, मुताबिक, सीएम संगमा तुरा स्थित अपने दफ्तर में 3 घंटे से अधिक समय तक आंदोलनकारी संगठनों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक हजारों की भीड़ आ गई और पथराव करने लगी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. मुख्यमंत्री संगमा और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) मंत्री CMO तुरा में मामले की निगरानी कर रहे हैं. हंगामा अब भी जारी.
#WATCH | Meghalaya CM Conrad Sangma says, “The incident that took place today in Tura outside the CM Secretariat, is indeed very unfortunate…while discussions were almost over…we heard some agitation from outside…and it seems that the pelting of stones was initiated by… https://t.co/VlprvJveiI pic.twitter.com/h70TJWpGfj
— ANI (@ANI) July 24, 2023
सीएम कॉनराड संगमा ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आज तुरा में सीएम सचिवालय के बाहर जो घटना हुई, वह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…जबकि चर्चा लगभग खत्म हो चुकी थी…हमने बाहर से कुछ हलचल सुनी…और ऐसा लगता है कि पथराव उन लोगों द्वारा शुरू किया गया था जो आंदोलनकारी समूहों का हिस्सा नहीं थे…पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मैंने फैसला किया है कि सभी घायलों को चिकित्सा भत्ता के रूप में 50,000 रुपये दूंगा और सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा…”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.