EnglishHindi
LIVE

Breaking News Today: बांग्लादेश वापस जाऊंगी, सही वक्त पर तारीख का ऐलान- शेख हसीना

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:August 5, 2026 8:25 PM IST

Breaking News Today 05 August: मौसम विभाग ने देश भर में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. उधर संसद में मानसून सत्र आज भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. रांची में परीक्षा लीक को लेकर छात्र आंदोलन तेज होता दिख रहा है.

Breaking News Today 05 August: संसद के मानसून सत्र का आज 13वां (वर्किंग डे) दिन है, जिसके एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ने के आसार हैं. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर दोनों सदनों चर्चा की मांग को लेकर शोर मचा रहा है. मंगलवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी संसद हल्ला मचाते रहे. इस बीच राज्य सभा में जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन (संशोधन) बिल विपक्ष के हंगामे के बीच पास हो गया. इस बीच मानसून ने पूरे देश में अपना प्रभाव जमा दिया है. बुधवार को मौसम विभाग ने पूरे देश में हेवी से बहुत हेवी बारिश की चेतावनी जारी की है.

दूसरी ओर रांची में परीक्षा लीक और JPSC परीक्षा रद्द और JSSC-CGL परीक्षा की भी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन और तेज हो रहा है. छात्र आंदोलन का आज 11वां दिन है.

ऐसे ही देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Aug 5, 2026 7:15 PM IST

शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश 2 साल से तकलीफ में
शेख हसीना ने पहली बार अपने देश बांग्लादेश को संबोधित किया है. उन्होंने 5 अगस्त को वर्चुअल कैमरे से किए संबोधन में कहा कि उन्होंने पिछले 2 सालों से बांग्लादेश को तकलीफ में देखा है. घरों और काम की जगहों पर डर फैल गया है. यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसे उन्होंने बनाया था और यह वह बांग्लादेश भी नहीं है, जिसके लिए 1971 में लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी.

Aug 5, 2026 6:51 PM IST

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का जवाब
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली को लेकर छात्र 12 दिन से धरना दे रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर जंतर मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने के दावों को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा. अब BJP ने जवाब दिया है. BJP ने कहा कि राहुल गांधी को बच्चों को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए. BJP ने प्रोटेस्ट में गोली चलाने के आरोपों को खारिज किया है.

Aug 5, 2026 6:32 PM IST

Aug 5, 2026 5:52 PM IST

हमे अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "पहले छात्रों के घर गुंडे भेजना, 15 साल की एक लड़की से जबरन माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना पूरी तरह बेतुका है. हम ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो सही तरीके से काम करे, परीक्षा पेपर लीक रुके और देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे."

Aug 5, 2026 5:47 PM IST

प्रदर्शनकारी छात्रों को माफी मांगने की जरूरत नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- "प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया. इनका लगातार शोषण हो रहा है. ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े. इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं. लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद."

Aug 5, 2026 5:45 PM IST

छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने बुधवार (3 अगस्त) को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया. कांग्रेस सांसद इस बीच अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए. मुंबई से आई एक छात्रा ने दावा किया कि भारत माता की जय बोलने पर उन्हें देशद्रोही कहा गया.

Aug 5, 2026 5:28 PM IST

UN रिपोर्ट- मार्च से अब तक ईरान में 56 लोगों को फांसी
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार चीफ वोल्कर तुर्क ने कहा है कि 19 मार्च से अब तक ईरान में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में कम से कम 56 लोगों को फांसी दी गई है. इनमें 27 लोग इसी साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े मामलों के आरोपी थे.

Aug 5, 2026 5:14 PM IST

Aug 5, 2026 4:57 PM IST

मार्क जकरबर्ग ने भारत से मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फेसबुक वीडियो को कुछ समय के लिए हटाए जाने या ब्लॉक होने का मामला अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद बन गया है. इस मुद्दे पर संसद की एक समिति ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बुधवार (5 अगस्त) को मार्क जुकरबर्ग ने CSAM, डीपफेक कंटेंट और ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर हुई गलतियों के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है.

Aug 5, 2026 4:46 PM IST

होर्मुज स्ट्रेट पर आज समझौता संभव- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर समझौता बुधवार तक हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान और ओमान के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है और जल्द सहमति बनने की उम्मीद है.

Aug 5, 2026 4:45 PM IST

यमन में भारतीय जहाज पर हमला
यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला हुआ है. जहाज MSV फैजे नूर-ए-औलिया’ हमले में डूब गया. इसमें सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है.

Aug 5, 2026 4:11 PM IST

पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा आंदोलन अब झारखंड की राजधानी रांची में चल रहा है. छात्र पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हैं. इस बीच बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में सरकार का एक डेलीगेशन छात्रों से मिलने पहुंचा है.

Aug 5, 2026 11:27 AM IST

Breaking News Today 05 August: रांची में परीक्षा लीक और JPSC परीक्षा रद्द और JSSC-CGL परीक्षा की भी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्र प्रदर्शन को सोनम वांगचुक का समर्थन मिला है. सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के बाद भूख-प्यास के अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने वाटर फास्ट तोड़ दिया.

Aug 5, 2026 10:47 AM IST

Breaking News Today 05 August: संसद सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष का संसद परिसर में मार्च. महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक विपक्षी सांसदों मार्च.

Aug 5, 2026 9:19 AM IST

Breaking News Today 05 August: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और धारा 35A को हटाने की आज 7वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर पीडीपी विशेष राज्य का दर्जा फिर से बहाल करने को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुकी है. पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है. राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं.

Aug 5, 2026 9:17 AM IST

Breaking News Today 05 August: नमस्कार! 5 अगस्त बुधवार के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां आपको मिलेंगे देश और दुनिया की हर बड़ी घटना के लाइव अपडेट्स.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें