LIVE

Breaking News Today 10 July: गाजा में IDF की डबल स्ट्राइक, हवाई हमले में हमास के दो कमांडर ढेर

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:July 10, 2026 11:49 PM IST

Breaking News Today Highlights: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, अलीपुर गोदाम में आग, गुरुग्राम एनकाउंटर और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान...यहां देखें 10 जुलाई की सभी बड़ी खबरें.

Breaking News Today 10 July: देशभर में आज मौसम, आगजनी और कानून व्यवस्था से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को जरूरत होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है. वहीं दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक कार्डबोर्ड रोल के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई.

दमकल विभाग को रात 12:50 बजे सूचना मिली, जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग बुझाने के दौरान पास की दूसरी गली में भी एक गोदाम में आग लगने की खबर मिली. दमकल कर्मियों ने दोनों जगह आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल कूलिंग का काम जारी है और आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.

हरियाणा के गुरुग्राम से भी बड़ी खबर सामने आई है. सुषांत लोक इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए, जबकि एक बदमाश घायल हुआ है. पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई लंबे समय से वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 कार्यक्रम में राज्य के विकास को लेकर अपनी सरकार का विजन साझा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड लंबे समय तक दूसरे राज्यों पर निर्भर रहा, लेकिन अब राज्य नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे India.com के साथ 

Follow updates here:

Jul 10, 2026 11:48 PM IST

इजरायल ने गाजा पट्टी में दो हवाई हमलों में हमास के दो कमांडरों को मार ग‍िराने का दावा क‍िया है. इजरायली सेना का कहना है क‍ि दोनों कमांडर उसके सैनिकों के लिए खतरा थे और इसी वजह से कार्रवाई की गई. आईडीएफ का कहना है कि पूरे युद्ध के दौरान माना रॉकेट लॉन्चर बनाने वाली वर्कशॉप्स का नेतृत्व करता था और उनके निर्माण के आखिरी चरण की जिम्मेदारी संभालता था.

Jul 10, 2026 9:58 PM IST

Telegram ने अपने यूजरनेम फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार फिलहाल टेलीग्राम और व्हाट्सऐप दोनों कंपनियों की ओर से भेजे गए जवाबों की समीक्षा कर रही है.

Jul 10, 2026 6:55 PM IST

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी द्वारा शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को नया आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है.

Jul 10, 2026 5:46 PM IST

दिल्ली के बाजारों में बढ़ा दुकानों का किराया दिल्ली के मशहूर और महंगे बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है. अप्रैल-जून तिमाही में बेहतर मांग और सीमित रिटेल स्पेस के कारण कई प्रमुख बाजारों में किराये में 2% से 10% तक की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 10% वृद्धि साउथ एक्सटेंशन-1 और 2 में हुई, जहां किराया बढ़कर 850-900 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह पहुंच गया. खान मार्केट में किराया 9% बढ़ा, जबकि कनॉट प्लेस (इनर सर्किल) में 2% की बढ़ोतरी के साथ किराया 1,250-1,300 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया. ग्रेटर कैलाश-1 और करोल बाग में भी किराया 2% बढ़ा, जबकि कमला नगर में किराया स्थिर रहा. वहीं, नोएडा सेक्टर-18 और गुरुग्राम के प्रमुख बाजारों में भी किराये में 3% से 5% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Jul 10, 2026 4:40 PM IST

शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 828 अंक बढ़ा; निफ्टी भी 1% ऊपर
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.

Jul 10, 2026 2:27 PM IST

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है. लगातार चार टी20 मैचों में जीत नहीं मिलने और सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई नाराज है. रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा होगी.

Jul 10, 2026 12:47 PM IST

केरल के वायनाड में बन रही टनल रोड के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर सात हो गई. राहत और बचाव दल ने मलबे से एक और शव बरामद किया। वहीं, अब भी एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है. हालांकि, खराब मौसम और बेहद कठिन इलाके के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं.

Jul 10, 2026 12:41 PM IST

Jul 10, 2026 12:41 PM IST

Jul 10, 2026 9:11 AM IST

केंद्र सरकार ने दवा बिक्री के नियम बदल दिए हैं. अब 30ml से बड़ी और 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली ओरल दवा बिना डॉक्टर के पर्चे नहीं मिलेगी. मेडिकल स्टोर को इसकी बिक्री का रिकॉर्ड भी रखना होगा.

Jul 10, 2026 7:56 AM IST

पटना की एक सिविल अदालत शुक्रवार को चर्चित कोचिंग शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी. यह मामला कोचिंग संचालक रोशन आनंद से जुड़े विवाद से संबंधित है. अदालत ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. शुक्रवार को आने वाले फैसले से यह स्पष्ट होगा कि खान सर को इस मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिलेगी या नहीं. (इनपुट: IANS)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें