Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
live now

Breaking News Today 14 May LIVE: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज, अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़

Breaking News Today 14 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा.

Updated Date:May 14, 2026 7:35 AM IST

By Shivendra Rai Edited By Shivendra Rai

Advertisement
Breaking News Today 14 May LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे पिपरा घाट पर होगा. 13 मई को प्रतीक यादव का निधन हो गया था. इस समय लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर नेताओं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर प्रतीक को 13 मई की सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक के शव का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया. प्रतीक भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक की जब मौत हुई तब अपर्णा उत्तर प्रदेश से बाहर थीं. 13 मई की दोपहर में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद, प्रतीक के शव को केजीएमयू से विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

बता दें कि प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे. वह फिटनेस के प्रति जूनून के लिए जाने जाते थे. प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे. उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

इस दुखद खबर को सुनते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने ये भी बताया कि करीब दो महीने पहले प्रतीक से मुलाकात हुई थी. उस समय उन्होंने उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपना कारोबार आगे बढ़ाने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक प्रतीक जिम संचालक होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE UPDATES

May 14, 2026 7:35 AM IST

Breaking India News LIVE Today: केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक रोक लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को 'प्रतिबंधित' से बदलकर 'निषिद्ध' कर दिया है. यह रोक EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के जरिए किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी. जो खेप पहले से ही निर्यात की प्रक्रिया में हैं, उन्हें भी इस रोक से छूट दी गई है.

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:May 14, 2026 7:31 AM IST

Updated Date:May 14, 2026 7:35 AM IST