Breaking News Today 22 July: नड्डा का आरोप- छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे राहुल गांधी, NEET पर चर्चा को तैयार सरकार
Breaking News Today 22 July: पेपर लीक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठी कॉकरोच जनता पार्टी का आज 33वां दिन है. अब समूचे विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर एक स्वर में आवाज बुलंद की है, जिससे सरकार संसद में चर्चा को तैयार दिख रही है.
ब्रेकिंग न्यूज @प्रतिकात्मक तस्वीर
Follow updates here:
राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जवाब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. नड्डा ने कहा- "राहुल गांधी छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं. हमें छात्रों को लेकर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इस समस्या का हल होना चाहिए. हल बातचीत और चर्चा से ही निकलेगा."
दिल्ली में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दोबारा शुरू हो गया है. बुधवार को विपक्षी सांसद सड़कों पर उतर आए. वो BJP दफ्तर की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं. दीन दयाल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दूसरी ओर, कांग्रेस AAP, RJD, SP, JMM के सांसद सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल जा रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को समर्थन में वांगचुक 25 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किया गया है.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार कहे कि उससे गलती हुई है. एजुकेशन सिस्टम को बदला जाए.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी ने कहा है कि छात्र आतंकवादी नहीं हैं.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी का कहना है कि पेपल लीक परिवारों के साथ चोरी है.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी का कहना है कि पीएम मोदी को माफी मांगनी ही चाहिए.
Breaking News Today 22 July: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने तीन मांगे रखी हैं. पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर बर्बरता करने वालों के साथ सख्ती और पीएम मोदी माफी मांगें.
Breaking News Today 22 July: एलओपी राहुल गांधी ने कहा कि 152 पेपर लीक में एक व्यक्ति को भी सजा नहीं मिली है.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया है.
Breaking News Today 22 July: राहुल गांधी ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सही मांग है. हमारी भी पहली मांग यही है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए.
Breaking News Today 22 July: प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी एक प्रेजेंटेशन पेश कर रहे हैं. इसमें वह पेपर लीक से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें