EnglishHindi
LIVE

CJP Protest Updates: देशभर में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, मेदांता ने जारी किया वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:July 23, 2026 10:13 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोनल का आज 34वां दिन है. सरकार की ओर से छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष को चर्चा का प्रस्ताव दिया गया है. इस बीच सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ने के भी संकेत दिए हैं.

Breaking News Today 23 July: नीट पेपर लीक मामले पर सरकार और विपक्ष में एक बार फिर ठन गई है. सरकार छात्रों के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार हो गई है. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि पहल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा और इसके बाद ही इस मुद्दे पर वह चर्चा के लिए आगे आएगी.

इस बीच बुधवार की शाम को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जेपी नड्डा ने मेदांता हॉस्पिटल जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी. यह मुलाकात रंग लाती दिख रही है सोनम वांगचुक कुछ शर्तों केसाथ अपनी भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हैं. उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर लिखित आश्वासन मांगा है. अब इस पर सरकार के रुख का इंतजार है.

ऐसे ही देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Jul 23, 2026 9:18 PM IST

छात्रों के समर्थन में आए सचिन तेंदुलकर
अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर छात्रों के सपोर्ट में आ गए हैं. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में एक पोस्ट किया है. सचिन ने लिखा-"असफल होना ठीक है, लेकिन धोखा देना ठीक नहीं. कभी शॉर्टकट मत अपनाओ. समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी सामाजिक संस्कृति को आकार दें."

Jul 23, 2026 9:15 PM IST

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज रात जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है.

Jul 23, 2026 9:14 PM IST

DMRC ने बंद किए दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा है. इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन शामिल हैं.

Jul 23, 2026 9:13 PM IST

मेदांता ने जारी किया वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन
भूख हड़ताल के 26वें दिन मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. अस्पताल के मुताबिक, वह पूरी तरह कॉन्शियस हैं. उनकी हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, महत्वपूर्ण पैरामीटर सीमा के भीतर हैं.

Jul 23, 2026 7:57 PM IST

BJP नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठीचार्ज पर जताया दुख
BJP मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, "देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं. उनकी चिंताएं सही हैं. उनपर लाठीचार्ज देखकर दुख हुआ. पूरे मामले को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक नहीं निपटा जाना चाहिए."

Jul 23, 2026 7:55 PM IST

जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बैन
ANI के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की वजह से इंटरनेट बैन कर दिया गया है. जंतर-मंतर के 1.5 किमी के दायरे में शाम 4 बजे से आधी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन नहीं काम करेगा.

Jul 23, 2026 7:41 PM IST

Jul 23, 2026 7:38 PM IST

अपने घर पर सीक्रेट मीटिंग के बाद राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ बस में बैठकर 30 जनवरी मार्ग यानी गांधी स्मृति जा रहे हैं. गांधी स्मृति को बिड़ला हाउस के नाम से भी जाना जाता है. महात्मा गांधी ने अपने जीवन के आखिरी 144 दिन यहीं बिताए थे. 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के लिए जाते समय इसी परिसर में नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मार दी थी.

Jul 23, 2026 6:58 PM IST

राहुल गांधी के घर विपक्षी सांसदों के आने का सिलसिला जारी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, जेबी माथेर और पीजीवी समेत कई विपक्षी नेता राहुल गांधी के आवास पहुंच चुके हैं. परिणीति शिंदे और शफी परम्बिल भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं. राज्यसभा सांसदों का भी पहुंचना जारी है.

Jul 23, 2026 6:24 PM IST

Jul 23, 2026 5:13 PM IST

Jul 23, 2026 5:13 PM IST

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को चुनौती दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को चुनौती दी है. फडणवीस ने कहा, "अगर राहुल गांधी वाकई छात्रों की भलाई चाहते हैं, उनके हक की बात करते हैं, तो मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वो संसद में इसपर चर्चा करें. लोकतंत्र में एकमात्र संसद ही चर्चा और फैसला लेने की जगह है.

Jul 23, 2026 5:10 PM IST

CJP का कल देशभर में विरोध प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई (शुक्रवार) को देशभर में विरोध प्रदर्शन की अपील की है. CJP ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की गुजारिश की है.

Jul 23, 2026 4:18 PM IST

ओवैसी ने सरकार को घेरा
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा, "आप छोटे बच्चों को बुलाकर दो घंटे घर पर बिठा देते हैं. आप उनसे बात नहीं करते, उन्हें अपमानित करते हैं. आपको उनसे बात करना सीखना चाहिए. यह सब आपकी वजह से हो रहा है. जो कुछ हो रहा है, उसके लिए आप विपक्ष को क्यों दोष दे रहे हैं? आपको अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए."

Jul 23, 2026 3:56 PM IST

CJP बोली-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान सिर्फ मरहम लगाने जैसा है. हमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए. इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी समय, हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है.

Jul 23, 2026 3:41 PM IST

विपक्ष के हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है. वहीं, जंतर मंतर पर धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी ने जेपी नड्डा के घर जाकर बातचीत करने से इनकार कर दिया है.

Jul 23, 2026 12:04 PM IST

CJP Protest LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके बुखार और शरीर दर्द से पीड़ित. बोले- आज कुछ घंटों तक जंतर-मंतर पर नहीं दिखूंगा क्योंकि आराम करूंगा. उन्होंने कहा, शाम को फिर से विरोध प्रदर्शन की जगह पर दिखेंगे.

Jul 23, 2026 12:03 PM IST

Jul 23, 2026 11:49 AM IST

CJP Protest LIVE Updates: DMRC द्वारा 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित. कोर्ट बोला अगर लंच ब्रेक तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो हम दखल देंगे.

Jul 23, 2026 11:04 AM IST

CJP Protest LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन- लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित. राज्य सभा में भी हंगामा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें