CJP Protest Updates: जंतर-मंतर पर वॉन्टेड की पहचान के लिए लगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोनल का आज 35वां दिन है. इस बीच सोनम वांगचुक ने देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया है. इस बीच सरकार नीट पेपर लीक मामले पर सख्त बिल को लेकर आज केबिनेट में चर्चा करेगी.
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन @CJP_for_India/x
Follow updates here:
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है. इस बीच आज रात 8 बजे शिक्षा मंत्रालय बड़ा ऐलान करने वाला है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में संभावित सुधारों को लेकर ऐलान किया जा सकता है. NTA अभी देशभर में NEET के एग्जाम कंडक्ट कराती है.
पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. इस बिल को 27 जुलाई को संसद में पेश किया जा सकता है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कैबिनेट की फैसलों की जानकारी देने आए, लेकिन उन्होंने पेपर लीक संशोधन बिल पर कोई जवाब नहीं दिया.
पेपर लीक मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के बाद से अब तक क्या-क्या सुधार किए हैं, हमें उसकी जानकारी दी जाए. मामले की जांच कहां तक पहुंची, यह भी बताया जाए.
CJP Protest LIVE Updates: मानसून सत्र का आज 5वां दिन- संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग.
CJP Protest LIVE Updates: पेपर लीक मामले पर सरकार अगर सख्त कानून लाई तो कांग्रेस चर्चा के लिए तैयार.
CJP Protest LIVE Updates: आज दोपहर 12.30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल से केंद्र सरकार की बातचीत. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में होगी यह मीटिंग.
CJP Protest LIVE Updates: संसद में मानसून सत्र का आज 5वां दिन, संसद में विपक्ष के हंगामे के आज भी फुल आसार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें