Parliament Update: एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज फिर होगी चर्चा, दोपहर 12:30 बजे बोलेंगे राहुल गांधी
एंटी पेपर लीक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया था. रात 10 बजे तक चर्चा हुई. अब बुधवार दोपहर 12 बजे दोबारा चर्चा शुरू होगी. साढ़े 12 बजे राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर बोलेंगे.
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा हो रही है.
Follow updates here:
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर अब बुधवार दोपहर 12 बजे से दोबारा चर्चा होगी. दोपहर 12:30 बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाषण देंगे. आज लोकसभा की कार्यवाही रात 10 बजे तक चलेगी.
अनुराग ठाकुर ने कहा, "राहुल और प्रियंका गांधी की सोच एक जैसी है. पेपर लीक के विरोध में आए युवाओं का मकसद हिंसा नहीं था, जबकि उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार ने पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चल रही है. विपक्ष की नीति और नीयत दोनों पर सवाल खड़े होते हैं."
सुप्रिया सुले ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य का मुद्दा है, उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सहयोगी दलों के नेता भी शिक्षा मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं. सुले ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज की SIT जांच की मांग की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें