छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन, RSS-BJP और अमित शाह से नहीं मांगूगा माफी- राहुल गांधी
Breaking News Today 29 July: एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गृहमंत्री ने छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेटगन चलवाने के आदेश दिए. NDA सांसदों ने राहुल से माफी की मांग की है.
Follow updates here:
राहुल गांधी ने कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य है कि देश के मुद्दे उठाऊं. छात्रों पर पैलेट गन का चलाई गई. कई छात्रों की आंख की रोशनी चली गई. मैंने मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है. छात्रों पर कील लगी लाठियां चलाई गई थीं."
राहुल गांधी ने इस दौरान प्रोटेस्ट की 5 तस्वीरें दिखाईं. इसके आधार पर उन्होंने दावा किया कि संसद से 500 मीटर दूर बच्चों को मारा गया.
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में अमित शाह को लेकर मैंने कुछ गलत नहीं कहा था. मैं BJP, RSS और अमित शाह से माफी नहीं मांगूंगा.
एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पास होने के बाद राहुल गांधी बस कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार (29 जुलाई 2026) को विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से पास हो गया. बिल पर आज दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू हुई थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर 50 मिनट तक अपनी बात रखी. इस दौरान आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए थे. राहुल के इस बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ. इस हंगामे के बीच बिल को ध्वनि मत से पास कर दिया गया.
Breaking News Today 29 July LIVE Updates: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही हैl विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है. मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है. इस देश के युवाओं को जो देश का भविष्य हैं—'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?
Breaking News LIVE Updates: दोपहर 3 बजे से लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एंटी पेपर लीक बिल 2026 जवाब देते हुए.
Breaking News LIVE Updates: राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष को ऐतराज. किरण रिजीजू ने जताई आपत्ति, सदन में हंगामा.
Breaking News LIVE Today 29 July: छात्र सड़कों पर उतरे, देश को उनका सम्मान करना चाहिए. इस प्रदर्शन में नफरत और गुस्सा नहीं था: राहुल गांधी
Breaking News LIVE Today 29 July: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल 2026 पर बोल रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
Breaking News LIVE Updates: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष का हंगामा. कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित.
Breaking News LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
Breaking News LIVE Updates: क्या धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम या ईसाई बने लोंगो को अनुसूचित जाति का आरक्षण (SC आरक्षण) का लाभ मिलना चाहिए या नहीं! सुप्रीम कोर्ट इस अहम मुद्दे पर आज कल सुनवाई करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें