Breaking News Today: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक
Breaking News Today 30 July: लोकसभा में पास हो जाने के बाद एंटी पेपर लीक बिल को गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया. इस बिल पर विपक्ष की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे ने जोरदार बहस की. इस दौरान मनु स्मृति को लेकर दिए गए उनके बयान पर NDA सांसदों ने हंगामा किया.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक अमेंडमेंड बिल 2026 पेश किया. (Sansad TV)
Follow updates here:
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा ने भी एंटी पेपर लीक विधेयक को मंजूरी दे दी है. इस कानून का मकसद भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी एग्जाम में पेपर लीक पर सख्त रोक लगाना है. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है, ताकि परीक्षाएं ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बन सकें. राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद ये बिल एक्ट बन जाएगा.
Breaking News Today 30 July: मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला. बोले- आज आप बंद कमरो में छिप रहे हैं, लेकिन छिप नहीं पाएंगे एक दिन जनशक्ति आपको खींचकर बाहर लाएगी.
Breaking News Today 30 July: युवाओं का आंदोलन देखकर प्रधानमंत्री को (धर्मेंद्र) प्रधान को हटाना पड़ा: मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking News Today 30 July: छात्र आंदोलन के सामने सरकार झुक गई. विपक्ष ने भी छात्रों की आवाज उठाई: मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking News Today 30 July: पेपर लीक कैसे रोकेंगे, इसका जिक्र इस बिल में नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking News Today 30 July: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल किया पेश
Breaking News Today 30 July: संसद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे उच्च स्तरीय बैठक. बैठक में कई मंत्री शामिल.
Breaking News Today 30 July: 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही विपक्ष के हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक स्थगित.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें