
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Breaking News 12 May 2022: दिल्ली के कमला मार्केट एरिया और चांदनी महल इलाके में आज एमसीडी का बुलडोजर चलनेवाला है. इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान जेसीबी के साथ भारी पुलिस फोर्स की भी तैनाती रहेगी. हाल ही में दिल्ली के मंगोलपुरी में एमसीडी का आज बुलडोजर पहुंचा था. वहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मस्जिद के आसपास तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था.
#WATCH | People raise slogans ahead of the anti-encroachment drive in Madanpur Khadar Ward in Delhi. The demolition drive was announced by the civic body pic.twitter.com/b21YfXRSEp
— ANI (@ANI) May 12, 2022
ताजमहल के 22 बंद दरवाजे खोलने की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई की. इसके लिए दायर याचिका में केंद्र सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) तथा राज्य सरकार को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में उन मान्यताओं का जिक्र किया गया है जिसमें ताजमहल के इन्हीं बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर होने का दावा किया जाता है.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. इस फैसले से पहले इतिहासकार डॉ. राम प्रसाद सिंह ने कहा, ‘यह मस्जिद नहीं है, वाराणसी में जहां ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने को लेकर दायर याचिका पर फैसला आना है, तो वहीं मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.
सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख सरकारी बीमा कंपनी LIC के IPO को लेकर केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है और इस मामले में दखल देने से इंकार कर दिया है. अब IPO की तय प्रक्रिया पहले की ही तरह जारी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि ‘यह निवेश का मामला है. पहले ही 73 लाख सब्सक्रिप्शन बन चुके हैं. ऐसे मामले में हम कोई अंतरिम राहत नहीं दे सकते.
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण फैसला-सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ जाने के लिए 2 और वकीलों को कमिश्नर नियुक्त किया गया.आयोग 17 मई तक कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करेगा.
दिल्ली के मदनपुर खादर में मचा बवाल, अतिक्रमण का लोग कर रहे विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आम आदमी पार्टी के नेता अमानुल्लाह लिए गए हिरासत में
कर्नाटक विधान परिषद के लिए 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक चुनाव 13 जून को होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कर्नाटक
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार बने चीफ इलेक्शन कमिश्नर.
ईडी ने उड़ीसा के पूर्व विधायक जितेंद्र नाथ पटनायक से संबंधित संस्थाओं के विभिन्न कार्यालयों और आवासीय परिसरों में छापेमारी की. अवैध खनन मामले में 70 लाख रुपये नकद और 133.17 करोड़ रुपये की एफडी जब्त की.
झारखंड की IAS पूजा सिंघल को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया, ईडी की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला.
झारखंड की IAS पूजा सिंघल को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया, ईडी की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला.
अयोध्या के मठ-मंदिरों का टैक्स किया गया माफ, बकाया कर भी अब नहीं चुकाना होगा.
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपने भाई और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मुलाकात की. पाक में जल्द चुनाव के खिलाफ हैं दोनों.
उत्कर्ष समारोह के दौरान लाभार्थी से बातचीत करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें