सेल्फी लेते समय भाई-बहन चिनाब नदी में डूबे, बहन का शव मिला

सेल्फी लेते समय भाई-बहन का संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में गिर गए.

Published date india.com Published: June 26, 2018 6:17 PM IST
सेल्फी लेते समय भाई-बहन चिनाब नदी में डूबे, बहन का शव मिला
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू। जम्मू कश्मीर के अखनूर शहर में सेल्फी लेते समय भाई-बहन चेनाब नदी में डूब गए. पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि रियासी जिले के बाण गंगा गांव निवासी संजय (25) और उसकी बहन संजना (18) अखनूर में जिया पोता के समीप चेनाब नदी के किनारे कल शाम सेल्फी ले रहे थे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में गिर गए.

पिकनिक मनाने गए थे

उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस के साथ मिलकर तुरंत भाई – बहन की तलाश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. दोनों अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजना का शव कल देर शाम को बरामद किया गया जबकि संजय का शव ढूंढने की कोशिश चल रही है.

सेल्फी लेते 500 फुट गहरी खाई में गिरी महिला की मौत, आधी रात को मिला शव

देश में सेल्फी लेते समय का ये पहला वकया नहीं है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत सेल्फी लेने के मामले में नंबर वन है. लोग कहीं भी जाते हैं तो सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. खासकर सेल्फी लेते समय युवा अपनी सुरक्षा के प्रति भी सचेत नहीं रहते और हादसे का शिकार हो जाते हैं. देश के हर हिस्से से सेल्फी के फेर में मौत की खबर आती रहती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.