By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bsp Chief Mayawati Meeting With Party Leaders Sp Bsp Alliance Defeat From Bjp Loksabha Election Result 2019
मायावती ने चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक, पूछा- अच्छे क्यों नहीं आए नतीजे
बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए यूपी के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है.
नई दिल्ली: बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिये सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित बसपा कार्यालय में आहूत बैठक में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, राज्य में पार्टी के सभी विधायक, नवनिर्वाचित सांसद, प्रदेश के सभी जोनल कोऑर्डिनेटर के अलावा सभी जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है.
उल्लेखनीय है कि बसपा प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव परिणाम की पिछले तीन दिनों से राज्यवार समीक्षा कर रही हैं. लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के बावजूद पार्टी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल सके. सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही बसपा को हाल ही में संपन्न हुये चुनाव में उत्तर प्रदेश से महज 10 सीटों पर जीत हासिल हो सकी है.
18 साल की लड़की की ट्रेन में दम घुटने पर मौत, जनरल कोच में भीड़ अधिक होने से नहीं ले सकी सांस
चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से नाराज मायावती ने शनिवार को पिछली बैठक में दो राज्यों, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बसपा अध्यक्षों सहित छह राज्यों के पार्टी प्रभारियों को पद से हटा दिया था. इनमें कुशवाहा भी शामिल हैं. उन्हें उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटा कर मायावती ने एमएल तोमर को राज्य का नया प्रभारी बनाया है. सूत्रों के अनुसार, बसपा प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन की जिलेवार समीक्षा कर रही हैं. इसके आधार पर जोनल कोऑर्डीनेटर और जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की जायेगी. बसपा के उत्तर प्रदेश में 19 विधायक हैं.
ममता बनर्जी का हमला, कहा- ‘जय श्री राम’ के नारे से धर्म और राजनीति को मिला रही है BJP
Also Read:
-
18 गांवों के 25 हजार किसानों का विस्थापन होगा, देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए 5428 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है, जानिए पूरी खबर
-
कौन थे गोरक्षक चंद्रशेखर जिनकी हत्या से सुलग गया मथुरा? 'फरसा वाले बाबा' को गोतस्करों ने गाड़ी से कुचला
-
Elvish Yadav News : सांप के जहर वाले मामले में एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें