Bsp Chief Mayawati Reacted On The Issue Of Attacks On Hindus In Bangladesh
'मोदी सरकार कुछ करे...', बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए मायावती ने उठाई आवाज
Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मामले पर अब मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मोदी सरकार से भी एक मांग की है.
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद दंगाई की ओर से अल्पसंख्यकों को खासकर (हिंदुओं) को निशाना बनाया जा रहा है. पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया के कुछ घंटे बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया ने भी टिप्पणी की है.
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू समाज व अन्य अल्पसंख्यक चाहे वो किसी भी जाति व वर्ग के हों उन पर पिछले कुछ दिनों से हो रही हिंसा अति-दुःखद एवं चिन्तनीय.
मायावती ने क्रेंद की मोदी सरकार से एक अपील की है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- इस मामले को केन्द्र सरकार गम्भीरता से ले व उचित कदम उठाए, वरना इनका ज्यादा नुकसान ना हो जाए.
प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?
बसपा प्रमुख से पहले प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं.
बांग्लादेश में क्यों हो रही हिंसा?
आपको बता दें कि 5 अगस्त को शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, खासकर हिंदुओं के उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आई हैं. मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में गुरुवार को अंतरिम सरकार का शपथ भी हो गया है, लेकिन हालात अभी भी बहुत खराब हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.