Bsp Chief Mayawati Welcomes Supreme Court Remarks On Bulldozer Action And Targets Cm Yogi
'अपराध की सजा परिवार को देना गलत', बुलडोजर एक्शन को लेकर मायावती का योगी सरकार पर निशाना
Bulldozer Action Row: आपराधिक मामलों में शामिल व्यक्तियों के मकानों को राज्य प्रशासनों द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त किये जाने पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की. कोर्ट ने सवाल किया कि किसी का मकान सिर्फ इसलिए कैसे गिराया जा सकता है कि वह एक आरोपी है.
Mayawati on Bulldozer Action: बसपा चीफ और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बुलडोजर एक्शन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को गलत करार दिया.
मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, ‘देश में आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए तथा इनके अपराध की सजा उनके परिवार व नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए. यह सब हमारी पार्टी की रही सरकार ने ‘कानून द्वारा कानून का राज’ (Rule of Law By Law) स्थापित करके भी दिखाया है.’
‘कानूनों के तहत भी निपटा जा सकता है’
यूपी की पूर्व सीएम ने कहा, ‘बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए. हालांकि उचित तो यही होगा कि इसका इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत भी निपटा जा सकता है.’
1. देश में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कानून के तहत् होनी चाहिए तथा इनके अपराध की सजा उनके परिवार व नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए। यह सब हमारी पार्टी की रही सरकार ने ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ (Rule of Law By Law) स्थापित करके भी दिखाया है। 1/3
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, ‘आपराधिक तत्वों के परिवार व नजदीकियों पर बुलडोजर का इस्तेमाल करने की बजाय सम्बन्धित अधिकारियों पर ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिये, जो ऐसे तत्वों से मिलकर, पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं. सभी सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें.’
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
इससे पहले सोमवार को कई राज्यों के प्रशासनों द्वारा आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने पर शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि किसी का घर केवल इसलिए कैसे तोड़ा जा सकता है कि वह आरोपी है. अदालत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर दिशानिर्देश तैयार करेगी जो पूरे देश में लागू होंगे.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि मानवता और न्याय को बुलडोजर के नीचे कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.