
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Budget 2023 Reactions: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बुधवार को बजट 2023-24 पेश किया. इस बार का बजट महिलाओं, किसान, मिडिल क्लास और युवाओं पर फोकस रहा. बजट पर कांग्रेस नेताओं का भी रिएक्शन सामने आया है.
There are some good things in #UnionBudget2023 but there was no mention of MNREGA, poor rural labour, employment & inflation. Some fundamental questions remained to be answered: Congress MP Shashi Tharoor pic.twitter.com/bgRdzhgj18
— ANI (@ANI) February 1, 2023
कांग्रेस (Congress) सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘आम बजट में कुछ अच्छी चीजें हैं, लेकिन मनरेगा (MNREGA), गरीब ग्रामीण श्रम, रोजगार और महंगाई (Employment & Inflation) का कोई जिक्र नहीं किया गया. कुछ बुनियादी सवालों के जवाब बाकी रह गए.
I am a believer in a low tax regime. So, any tax cuts are welcome because giving more money into the hands of the people is the best way to boost the economy: Karti Chidambaram, Congress MP pic.twitter.com/0Ea0vQGonb
— ANI (@ANI) February 1, 2023
उधर, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, ‘मैं कम कर व्यवस्था में विश्वास करता हूं. इसलिए कर में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है, क्योंकि लोगों के हाथों में अधिक पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है.
#Budget2023 is a pro-corporate budget. All interests of Adani are fulfilled in this budget, but the common man has been ignored. This budget is for Adani, Ambani, Gujarat: K Suresh, Congress pic.twitter.com/spLqmIHco9
— ANI (@ANI) February 1, 2023
वहीं,, कांग्रेस नेता के सुरेश ने कहा, ‘यह एक कॉर्पोरेट समर्थक बजट है. बजट में अडानी के सारे हित पूरे हैं, लेकिन आम आदमी की उपेक्षा की गई है. यह बजट अडानी, अंबानी, गुजरात के लिए है.’
No solution to price-rise, inflation, unemployment. Poor got just words & rhetoric. Budget benefits only the big industrialists. Tax rebate up to Rs 7 Lakhs is insignificant considering the inflation & price-rise, it’s like drop in ocean for middle class: Gaurav Gogoi, Cong MP pic.twitter.com/5G2LKfpqF5
— ANI (@ANI) February 1, 2023
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘बजट में महंगाई, बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं. बजट का फायदा बड़े उद्योगपतियों को ही होता है. महंगाई और मूल्य वृद्धि को देखते हुए 7 लाख रुपये तक की कर छूट नगण्य है, यह मध्यम वर्ग के लिए समुद्र में बूंद की तरह है.’
There is nothing in #Budget2023. It is like ‘Sapno Ka Saudagar’ – nothing comes true when you wake up after a dream. Also, nothing was mentioned about how to control inflation and unemployment: Rajiv Ranjan, JD(U) MP pic.twitter.com/BaQHQuDZVk
— ANI (@ANI) February 1, 2023
जेडीयू सांसद राजीव रंजन ने कहा, ‘बजट 2023 में कुछ भी नहीं है. यह ‘सपनों का सौदागर’ जैसा है. जब आप सपने के बाद जागते हैं तो कुछ भी सच नहीं होता है. इसके अलावा, महंगाई और बेरोजगारी को कैसे नियंत्रित किया जाए, इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया.’
सरकार ने मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में राहत दी है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान करते हुए 7 लाख रुपये तक की कुल कमाई वालों को टैक्स स्लैब में राहत दी है. यानी सात लाख तक की कमाई वालों को कोई टैक्स नहीं देना पडे़गा. बजट में वित्त मंत्री ने महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च करने का भी ऐलान किया है. इसके साथ-साथ बजट में बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.