Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech At 1 Feb 11 Am Today When And Where To Watch Live Online
Budget 2026 Speech LIVE Streaming: वित्त मंत्री कितने बजे पेश करेंगी बजट? कहां देख सकेंगे लाइव भाषण
Union Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech LIVE Streaming: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी, जिसमें आम जनता के लिए टैक्स राहत और विकास योजनाओं की घोषणाएं होने की उम्मीद है.
Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech Live Streaming: देश के आर्थिक भविष्य का खाका खींचने वाला सबसे बड़ा दिन आ गया है. आज यानी 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. आज न केवल शेयर बाजार की धड़कनें तेज होती हैं, बल्कि आम आदमी से लेकर बड़े कारोबारियों तक, हर किसी की नजरें वित्त मंत्री के पिटारे पर टिकी होंगी.
बजटकेवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह वह जरिया है जिससे सरकार अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करती है. लोग यह जानना चाहते हैं कि इस साल आयकर में राहत मिलेगी या नहीं, महंगाई पर लगाम कसने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और किन सरकारी योजनाओं पर कितना खर्च किया जाएगा.
बजट 2026 का लाइव प्रसारण ( Budget 2026 LIVE Streaming )
Bइस साल बजट की तारीख बेहद खास है क्योंकि 1 फरवरी को रविवार है, फिर भी संसद की कार्यवाही और बजट पेश करने की परंपरा जारी रहेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी. आमतौर पर वित्त मंत्री का संबोधन 60 से 90 मिनट के बीच रहता है, जिसमें देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं का विवरण होता है.
लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं? (Where to Watch Budget 2026 LIVE)
भाषण समाप्त होने के बाद, बजट के विस्तृत दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के पटल पर रखे जाएंगे. बजट का सीधा प्रसारण नई दिल्ली स्थित संसद भवन से किया जाएगा. जी मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर आप बजट भाषण देख सकते हैं. दूरदर्शन और संसद टीवी पर बजट का सीधा प्रसारण बिना किसी बाधा के देखा जा सकता है.
अगर आप इंटरनेट के जरिए जुड़ना चाहते हैं, तो संसद टीवी और प्रेस सूचना ब्यूरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल सबसे विश्वसनीय स्रोत हैं. भारत सरकार की आधिकारिक बजट वेबसाइट indiabudget.gov.in पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
देख सकते हैं रिकॉर्डेड वीडियो
बजट भाषण समाप्त होने के तुरंत बाद पीआईबी और संसद टीवी के यूट्यूब चैनलों पर पूरा वीडियो अपलोड कर दिया जाता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी देख सकते हैं. सरकार के आधिकारिक ऐप पर भी बजट के सभी 14 महत्वपूर्ण दस्तावेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराए जाते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
बजट 2026 से क्या हैं उम्मीदें? (Budget 2026 Expectation)
इस बार के बजट में निवेशकों को उम्मीद है कि कैपिटल गेन्स टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है, जबकि मध्यम वर्ग पुरानी टैक्स व्यवस्था में छूट की सीमा बढ़ने का इंतजार कर रहा है. साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया जैसे क्षेत्रों पर सरकार का विशेष ध्यान रहने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.