बुराड़ी केस: परिवार ने गढ़ी जा रही कहानियों को किया खारिज, बताया झूठा

नई दिल्ली। बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत

Published date india.com Published: July 4, 2018 1:23 PM IST
बुराड़ी केस: परिवार ने गढ़ी जा रही कहानियों को किया खारिज, बताया झूठा
फोटो -पीटीआई

नई दिल्ली। बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध हालातों में हुई मौत को लेकर गढ़ी जा रही तमाम कहानियों को परिवार के सदस्यों ने खारिज करते हुए इन्हें झूठा और आधारहीन बताया है. परिवार ने दावा किया कि इस तरह की अनुमानित कहानी में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया केवल उनकी छवि कलंकित करने का प्रयास कर रहा है.

घटना को 11 से जोड़ना अफवाह

परिवार की बड़ी पुत्रवधू ने एक समाचार चैनल से कहा कि उन्हें काला जादू में शामिल एक धार्मिक परिवार के रूप में दिखाया जा रहा है. पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ राजस्थान में रह रही कमलेश ने कहा कि अगर वहां कुछ ऐसा होता तो मुझे पता होता क्योंकि मैं उस परिवार की बड़ी बहू हूं. ये सब अफवाहें है. हर कोई सब कुछ को 11 से जोड़ रहा है , 11 पाइप या 11 खिड़की. ये सब झूठ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बुराड़ी केस: डिलिवरी बॉय ने आखिरी बार देखा था परिवार को, होटल से मंगवाई थी 20 रोटियां

उन्होंने कहा कि लोग परिवार का समर्थन करने के बजाय इस तरह की अफवाहें फैला रहे है. मैं यहां 11 जून को थी. मैं 19 जून को परिवार की एक सदस्य प्रियंका की सगाई में शामिल हुई थी और इसके बाद से सब कुछ ठीक था.

नहीं सुलझ रही मौत की गुत्थी

बता दें कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक जुलाई को अपने घर में संदिग्ध हालातों में मृत मिले भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. अब तक की जांच इस ओर इशारा कर रही है कि मामला किसी धार्मिक कर्मकांड और अंधविश्वास का है. पुलिस का कहना है कि परिवर साझा मनोविकृति से ग्रस्त हो सकता है. पड़ोसियों का कहना है कि इस परिवार के सदस्य काफी मददगार थे. हालांकि वे अपने परिवार के सदस्यों के बारे में कभी भी बात नहीं करते थे.

बाबा के शामिल होने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को परिवार के 20 रिश्तेदारों से पूछताछ की. पुलिस ने किसी स्वयंभू बाबा की संलिप्तता से इनकार किया है. पुलिस ने एक तीसरा रजिस्टर बरामद किया है जिसके नोट्स मोक्ष, शून्य और भगवान को रिझाने के बारे में है. इसमें साल 2011 से नोट्स लिखे हुए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के बड़े बेटे समेत 20 रिश्तेदारों से पूछताछ की है. पुलिस इस मामले के साझा मनोविकृति के आधार पर भी जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.