बुराड़ी मौत मामला: इस तरह होगा शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम

मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम के जरिए मृतकों की मानसिकता के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विशेषज्ञ.

Published date india.com Updated: July 6, 2018 11:32 AM IST
बुराड़ी मौत मामला: इस तरह होगा शवों का मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में रहस्यमय तरीके से एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत मामले की तह तक जाने के लिए परिवार की मानसिकता का पता लगाने के वास्ते शवों को मनोवैज्ञानिक पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है.

बुराड़ी केस: डिलिवरी बॉय ने आखिरी बार देखा था परिवार को, होटल से मंगवाई थी 20 रोटियां

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि इस प्रकार का पोस्टमॉर्टम करने वाला चिकित्सक कौन होगा अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है. इस प्रकार के पोस्टमॉर्टम में परिवार के जीवित सदस्यों की मानसिकता और मृतक की दिमागी हालत की मैपिंग की जाती है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद कागजों से ‘बड़ तपस्या’ का अभ्यास करने की बात सामने आई है, जिसमें लोग बरगद का पेड़ और उसकी टहनियां बनने की कोशिश करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मृतकों की मानसिकता के बारे में जानने का प्रयास करेंगे विशेषज्ञ

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मृतकों की मानसिकता के बारे में जानने का प्रयास करेंगे. इन कागजों में लिखा है कि इस प्रकार के अभ्यास से भगवान प्रसन्न होंगे. पुलिस को इस मामले में अब भी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है. पुलिस शवों का बिसरा भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगा ताकि यह पता चल सके कि कहीं इन्हें जहर तो नहीं दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.