बुराड़ी केस: परिवार के बाद अब पालतू कुत्ते की हार्ट अटैक से मौत

नोएडा में रहने वाले एक्टिविस्ट संजय मोहपात्रा ने 6 साल के टॉमी को अडॉप्ट किया था.

Published date india.com Published: July 23, 2018 12:21 PM IST
बुराड़ी केस: परिवार के बाद अब पालतू कुत्ते की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई 11 लोगों की रहस्मय मौत के मामले में एक नई खबर सामने आई है. 11 लोगों की मौत के बाद अब उनके पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई है. खबरों के मुताबिक भाटिया परिवार के पालतू कुत्ते टॉमी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. भाटिया परिवार के खत्म होने के बाद उनके पालतू कुत्ते टॉमी को नोएडा में जानवरों के रहने वाली जगह पर रखा गया था.

Highlights

  • बुराड़ी में सामूहिक आत्महत्या करने वाले परिवार के कुत्ते की मौत
  • नोएडा में रह रहे टॉमी की हार्टअटैक आने से हुई मौत
  • एक्टिविस्ट संजय मोहपात्रा ने 6 साल के टॉमी को अडॉप्ट किया था

बुराड़ी में भाटिया परिवार के लोगों ने जिस जंगले से लटक कर सामूहिक फांसी लगाई थी टॉमी उसी जंगले से छत पर बंधा हुआ था और उसने वो सारा मंजर अपनी आंखों से देखा था. घटना के अगले दिन सुबह जब पुलिस पहुंची तब टॉमी को जंगले से छुड़ाया गया था. हालांकि इसका पता नहीं चल सका है कि टॉमी को उस रात किसने जंगले से बांधा था.

नोएडा में रहने वाले एक्टिविस्ट संजय मोहपात्रा ने 6 साल के टॉमी को अडॉप्ट किया था. मोहपात्रा के मुताबिक इंडियन-पिटबुल मिक्स ब्रीड के टॉमी को जब बुराड़ी से नोएडा ले जाना था उस समय वह काफी गुस्से में था, यही वजह थी कि टॉमी को ले जाने आई टीम को टॉमी को शांत करके अपने साथ ले जाने में डेढ़ घंटा लग गया था.

नोएडा आने के बाद से टॉमी उदास रहने लगा था. शुरू में दो दिन तक उसने कुछ भी नहीं खाया था लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार आता गया. मोहपात्रा ने बताया कि बाद में उनकी टॉमी से दोस्ती भी हो गई थी और वो टॉमी को अपने साथ मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर भी ले जाया करते थे.

मोहपात्रा ने बताया कि रविवार शाम तक टॉमी ठीक हालत में था. टॉमी ने रविवार की दोपहर को खाना भी खाया था और उसके बाद वो वॉक पर भी गया था लेकिन शाम के बाद अचानक ही उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. मोहपात्रा ने कहा कि हम उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.