Bihar Election 2025: बिहार के साथ ही 7 राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान, जानें घाटशिला और तरन तारन में कब डालें जाएंगे वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे.

Published date india.com Updated: October 6, 2025 5:16 PM IST
Bihar Election 2025: बिहार के साथ ही 7 राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान, जानें घाटशिला और तरन तारन में कब डालें जाएंगे वोट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने सोमवार को कर दिया है. साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया गया है. सारी सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होगा. जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें राजस्थान की अंटा, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं. आइये जानते हैं कि किस विधानसभा सीट पर कब उपचुनाव होगा.

7 राज्यों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव और कारण

  1. जम्मू और कश्मीर की बडगाम सीट, सीट रिक्त होने का कारण उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा.
  2. जम्मू और कश्मीर की नगरोटा सीट पर देवेंद्र सिंह राणा का निधन होने से फिर चुनाव आयोग.
  3. राजस्थान की अंता विधासनभा सीट से विधायक कंवरलाल की अयोग्यता के कारण यहां फिर चुनाव हो रहा है.
  4. झारखंड की घाटशिला (अजजा) सीट के रामदास सोरेन का निधन हो गया था.
  5. तेलंगाना की जुबली हिल्स के विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन हुआ था.
  6. पंजाब की तरनतारन के एमएलए डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हुआ था.
  7. मिजोरम की दम्पा (अ.ज.जा.) लालरिंतलुआंगा सैला का निधन.
  8. ओडिशा के नुआपाड़ा के राजेंद्र ढोलकिया का निधन.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.