By Poll Election Result 2021: हिमाचल में बंपर पर कांग्रेस में जश्‍न, CM जयराम ठाकुर ने कही ये बात

हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका देते हुए तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है

Published: November 2, 2021, 6:58 PM IST

Himachal Pradesh, By Poll Election Result 2021: शिमला: हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है. चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था. कांग्रेस ने भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है. वहीं, बीजेपी की करारी हार पर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, वह एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में लोगों द्वारा दिए गए फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे.

हिमाचल प्रदेश में जल्‍द ही अगले साल 2022 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने के कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है.

निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर और अर्की सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि जुबल-कोटखाई सीट भाजपा से छीनने में कामयाब हुई है. मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और करगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को हरा दिया है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में लोगों द्वारा दिए गए फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडी संसदीय सीट एक कम मार्जिन से सीट से गंवा दी.

गौरतलब है कि मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के राम स्वरूप शर्मा ने 2019 लोकसभा चुनाव में 4,05,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय और जुबल-कोटखाई से रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की है.

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कांग्रेस ने ‘सेमीफाइनल’ जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी.

एक ट्वीट में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा, ”यह बदलाव के लिए और केंद्र तथा राज्य में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया गया जनादेश है। यह जनादेश हमारे नेताओं सोनिया जी और राहुल गांधी जी की जनहितैषी रुख के प्रति जनता की एकजुटता को दर्शाता है.”

वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया और ‘उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” ठाकुर ने कहा, ‘‘ भाजपा हार के कारणों का पता लगाने के लिए आत्ममंथन करेगी और खामियों को दूर करने के लिए रणनीति बनाएगी तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनादेश स्वीकार करते हैं. उन्होंने विजयी हुए कांग्रेस उम्मीदवारों को बधाई दी.

(इनपुट: भाषा, एएनआई)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.