Bypolls Results 2024: बंगाल में TMC का क्लीन स्वीप, यूपी में NDA ने लहराया परचम; जानिए अन्य राज्यों का हाल

Bypolls Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज उप-चुनाव के नतीजे घोषित किए गए. खबर के माध्यम से जानते हैं इन चुनावों में किस पार्टी ने बाजी मारी और किसे हार मिली.

Published date india.com Published: November 23, 2024 11:09 PM IST
Bypolls Results 2024: बंगाल में TMC का क्लीन स्वीप, यूपी में NDA ने लहराया परचम; जानिए अन्य राज्यों का हाल

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज उप-चुनाव के नतीजे घोषित किए गए. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की. यहां की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ का ही साथ पसंद है. वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया. चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं इन चुनावों में किस पार्टी ने बाजी मारी और किसे हार मिली है.

क्या रहे यूपी उपचुनाव के नतीजे?

यूपी की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि उन्हें योगी आदित्यनाथ का ही साथ पसंद है. प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सात पर एनडीए ने जीत दर्ज की. इसमें से छह पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर एनडीए गठबंधन (रालोद) ने जीत हासिल की. भाजपा ने समाजवादी पार्टी के हिस्से की कुंदरकी और कटेहरी सीट भी जीत ली, इन दोनों सीटों पर नया इतिहास लिखा गया.

बता दें कि सीएम योगी ने फूलपुर, मझवा, खैर व कटेहरी में दो-दो रैली की थी. वहीं, गाजियाबाद में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली और एक रोड शो कर कमल को फिर से खिलाने की अपील की, जिस पर जनता ने मुहर लगाया. कुंदरकी और मीरापुर में भी सीएम की रैली हुई, इसका असर यह हुआ कि कुंदरकी में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. कटेहरी में लगभग तीन दशक से अधिक समय से भाजपा को जीत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन इस बार उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कटेहरी में भी कमल ने कमाल कर दिखाया.

पश्चिम बंगाल में TMC ने किया क्लीन स्वीप

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्लीन स्वीप किया. टीएमसी ने सभी छह सीटों क्रमश: सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर जीत का परचम लहराया. इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए. सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की.

 राजस्थान में किस पार्टी ने लहराया परचम?

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर से 5 सीटों झुंझुनूं, रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर और सलूंबर पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी में भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. यहां भी विधानसभा चुनाव प्रकिया के बीच उपचुनाव कराए गए थे.

गुजरात और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका

इसके अलावा, गुजरात की वाव विधानसभा और छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट के भी नतीजे सामने आए. दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. वहीं, छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट भी भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जानें असम, सिक्किम और मेघालय का हाल

असम की पांच, मेघालय की एक और सिक्किम की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. असम की तीन सीटों ढोलाई, सामागुरी और बेहाली सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और एक सीट असम गण परिषद के खाते में गई है. मेघालय की गांबेगरे सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी ने जीत दर्ज की है. जबकि सिक्किम की दो सीटों सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

पंजाब उपचुनाव में आप ने लहराया परचम

वहीं, पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए. पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बाजी मारी. आम आदमी पार्टी ने राज्य की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.