नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ रातभर चले प्रदर्शन के बाद रविवार को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं. सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार की रात दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए थे, जिससे एक मुख्य सड़क अवरूद्ध हो गई थी. मेट्रो स्टेशन के निकट एकत्र होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं थीं.
Delhi: Women continue their protest against Citizenship Amendment Act (CAA) in Jaffrabad metro station area. Heavy security deployed; Ved Prakash Surya DCP (North-East) present at the spot. https://t.co/rBUt076FRg pic.twitter.com/Sm6NEwC2ax
— ANI (@ANI) February 22, 2020
महिलाओं ने तिरंगा लेकर ‘आजादी’ के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देती. उन्होंने अपनी बांह पर एक नीली पट्टी बांधी और ‘जय भीम’ के नारे भी लगाए. इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को अवरुद्ध कर दिया है.अचानक विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया. सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रही है.
#WATCH Delhi: People continue to protest in Jaffrabad metro station area, against #CitizenshipAmendmentAct. Security has been deployed there.
As per the Delhi Metro Rail Corporation, entry and exit of Jaffrabad have been closed. Trains will not be halting at this station. pic.twitter.com/gOLTj9MUnG
— ANI (@ANI) February 23, 2020
सीएए के खिलाफ मुख्य सीलमपुर रोड और कर्दमपुरी के पास पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा है. जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन हो रहे हैं जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध एक सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी दक्षिण दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली सड़क को अवरुद्ध करते हुए शाहीन बाग में लगभग दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं.
(इनपुट-एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.