Can You Get A Challan For Driving Car While Wearing Slippers Learn Rules Under Motor Vehicles Act
क्या चप्पल पहनकर कार चलाने पर चालान कट सकता है? जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार क्या कहा है नियम
Traffic rules: दुनिया भर में ड्राइविंग स्टैंडर्ड्स बनाने के लिए मशहूर ब्रिटेन की ड्राइविंग स्टैंडर्ड्स एजेंसी का भी ये कहना है कि गाड़ी चलाते समय सही जूते पहनना जरूरी है.
Motor Vehicle Act: ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर ऐसी कई बातें सोशल मीडिया पर कही या लिखी जाती हैं जो लोगों के मन में कन्फ्यूजन पैदा करती हैं. ऐसी ही एक कन्फ्यूजन पैदा करने वाली चर्चा होती है चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने को लेकर. आपने भी ये कभी न कभी जरूर सुना होगा कि चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर चालान कट सकता है. ये सच है या सिर्फ अफवाह, मोटर व्हीकल एक्ट में इसे लेकर क्या कहा गया है? आइये जानते हैं.
क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाना गैर-कानूनी है?
इस सवाल का सीधा जवाब है- नहीं. मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, अगर कोई चप्पल पहनकर गाड़ी चला रहा है तो उस पर जुर्माना लगाने या चालान जारी करने का कोई प्रोविजन नहीं है. ये सवाल इसलिए उठता रहता है क्योंकि कई बार कई ट्रैफिक पुलिस वाले भी चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनकर गाड़ी चलाने वालों को टोक देते हैं. आज भी बहुत सारे लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि ऐसा कोई नियम है या नहीं. लेकिन, आज आप ये जान लीजिए कि चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटने का कोई नियम नहीं है.
चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने से क्यों रोका जाता है?
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर मोटर व्हीकल एक्ट में चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर फाइन या चालान काटने का कोई नियम नहीं है तो इसे लेकर रोक-टोक क्यों होती है. भले ही ट्रैफ़िक पुलिस अधिकारी इसी वजह से चालान नहीं काट सकते लेकिन ये जानना जरूरी है कि गाड़ी चलाते समय चप्पल पहनना खतरनाक हो सकता है. दरअसल चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप पहनने से क्लच, एक्सिलेटर या ब्रेक पर मजबूत पकड़ा नहीं बनती. यही कारण है कि ड्राइविंह स्कूलों में भी चप्पन पहनकर गाड़ी न चलाने की सलाह दी जाती है. बेहतर यही होगा कि गाड़ी चलाते समय हमेशा जूते पहने जाएं. जूते भी ऐसे होने चाहिए जो आरामदायक हों और जिनसे क्लच, एक्सिलेटर या ब्रेक पर मजबूत पकड़ बनी रहे.
क्या बिना जूतों के गाड़ी चलाना मुसीबत बन सकता है?
क्या होगा अगर आपको कहीं जाने के लिए अपनी कार इस्तेमाल करनी पड़े और किसी वजह से आपके पास जूते न हों. क्या आप बिना जूतों के गाड़ी चला सकते हैं? क्या बिना जूतों के गाड़ी चलाना मुसीबत बन सकता है? देखिए, टेक्निकली बिना जूतों के गाड़ी चलाना गैर-कानूनी नहीं है. लेकिन, मान लीजिए अगर किसी वजह से आपके पैर गीले हैं तो यह माना जा सकता है कि गाड़ी पर आपका पूरा कंट्रोल नहीं है. ऐसे में यह काम गैर-कानूनी हो जाएगा. कई वजहों से बिना जूतों के गाड़ी चलाना एक है जिससे बचना ही बेहतर है.
दुनिया भर में ड्राइविंग स्टैंडर्ड्स बनाने के लिए मशहूर ब्रिटेन की ड्राइविंग स्टैंडर्ड्स एजेंसी का भी ये कहना है कि गाड़ी चलाते समय सही जूते पहनना जरूरी है. ड्राइविंग स्टैंडर्ड्स एजेंसी नंगे पैर गाड़ी चलाने की सलाह नहीं देती क्योंकि नंगे पैर या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने से उतनी ब्रेकिंग फ़ोर्स नहीं मिलती जितनी जूते पहनकर मिलती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.