By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Canadian Pm Justin Trudeau Finally Flies Out From Delhi After Aircraft Troubles Sorted
विमान की तकनीकी खामी हुई दूर, 2 दिन देर से स्वदेश रवाना हुए कनाडा के PM Justin Trudeau
G-20 की बैठक में शामिल होने भारत आए जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau News) विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से दो दिनों तक यहां फंसे रहे थे.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) अपने देश रवाना हो गए. G20 Summit में शामिल होने भारत आए ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से वह रविवार को उड़ान नहीं भर सके थे. हालांकि अब उनका विमान ठीक हो गया और वह उसी विमान से कनाडा रवाना हुए. जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau News) विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से दो दिनों तक यहां फंसे रहे. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब एक बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ट्रूडो को विदा करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.
On behalf of PM @narendramodi Ji and my colleagues in govt, I was at the airport today to thank Mr. Justin Trudeau, Hon’ble Prime Minister of Canada @JustinTrudeau for his presence at the #G20Summit and wished him and his entourage a safe trip back home. 🇮🇳 🇨🇦 pic.twitter.com/8gEg694YCs
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) September 12, 2023
केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर किया विदा
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से, मैं कनाडा के माननीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को G20 सम्मेलन में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देने के वास्ते आज हवाई अड्डे पर था और उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं दीं.’ उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है.
ट्रूडो को रविवार को ही होना था रवाना
ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल रविवार को G20 Summit के बाद दिल्ली से रवाना होने वाला था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वे यहीं फंस गए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल की रवानगी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे. उसने कहा था, ‘स्थिति के बारे में हम आपको नियमित रूप से अवगत कराते रहेंगे. उनकी नवीनतम जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक संभावित प्रस्थान की उम्मीद है.’
पहले भी आई हैं दिक्कतें
मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एयरबस ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए समस्याएं पैदा की हैं. अक्टूबर 2016 में भी उनके प्लेन में कुछ समस्याएं आई थीं और उसे प्रधानमंत्री के साथ उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ओटावा लौटना पड़ा था. उस समय वह कनाडा-यूरोपीय संघ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बेल्जियम जा रहे थे. दिसंबर 2019 में ट्रूडो को नाटो शिखर सम्मेलन में ले जाने के लिए एक बैकअप प्लेन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन, उस प्लेन को भी लंदन में रोक दिया गया जब आरसीएएफ को उसके एक इंजन में समस्या का पता चला था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें