CBSE Class 10 Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास, पढ़ें हर अपडेट
CBSE Class 10 Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं.
CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी. अब सभी छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं.
छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है. छात्र UMANG ऐप और DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की जरूरत
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी, जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन. इन डिटेल्स को डालने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
DigiLocker सबसे आसान तरीका
रिजल्ट देखने का सबसे तेज और आसान तरीका DigiLocker माना जा रहा है. यहां छात्र सीधे अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही DigiLocker पर लिंक एक्टिव कर दिया जाता है, जिससे वेबसाइट स्लो होने की समस्या से बचा जा सकता है.
इन तरीकों से भी देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट या ऐप काम नहीं कर रहा हो, तो छात्र अन्य माध्यमों से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- UMANG ऐप (umang.gov.in)
- SMS सेवा
- IVRS (फोन कॉल) सुविधा
डिजिटल मार्कशीट भी मिलेगी
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद DigiLocker पर छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए जाते हैं. ये मार्कशीट आधिकारिक होती है और आगे एडमिशन या अन्य कामों में इस्तेमाल की जा सकती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें