EnglishHindi

पोंजी घोटाले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन उद्योगपति जी. जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के एडिशन सीपी आलोक कुमार ने बताया कि जी. जनार्दन रेड्डी को गिरफ्तार करने का फैसला मजबूत सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर लिया गया है.

Updated: November 11, 2018, 2:16 PM IST

नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन उद्योगपति जी. जनार्दन रेड्डी पोंजी घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिए गए हैं. बेंगलुरु के सेंट्रल क्राइम ब्रांच के एडिशन सीपी आलोक कुमार ने बताया कि जी. जनार्दन रेड्डी को गिरफ्तार करने का फैसला मजबूत सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर लिया गया है. उन पर मनी लॉन्डरिंग और मुख्य आरोपी की पैसों के गैर कानूनी लेन-देन में मदद करने का आरोप है. उनके अलावा उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि तीन दिन तक गायब रहने के बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी. जर्नादन रेड्डी शनिवार को पोंजी घोटाले के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुए थे और आरोपों को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देकर उनसे इनकार किया था. पुलिस के हिसाब से फरार चल रहे रेड्डी अपने वकीलों के साथ कार से केंद्रीय अपराध शाखा कार्यायल पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने किसी अज्ञात स्थान से वीडियो जारी कर कहा था कि वह केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होंगे.

केंद्रीय अपराध शाखा कार्यालय पहुंचने के बाद रेड्डी ने दावा किया था कि यह एक ‘राजनीतिक साजिश’ है और उन्हें पुलिस पर विश्वास है. इससे पहले अपने वीडियो संदेश में रेड्डी ने कहा था कि वह भाग नहीं रहे हैं और शहर में ही हैं. उन्हें भागने की कोई जरूरत भी नहीं है. टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित संदेश में उन्होंने कहा था, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. पुलिस के पास यह साबित करने के लिए एक भी सबूत नहीं है कि मैं गलत हूं. वह मीडिया को गुमराह कर रही है.

कर्नाटक की पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे रेड्डी ने कहा था कि उन्हें कभी घबराहट नहीं हुई क्योंकि उनका नाम न तो प्राथमिकी में है और न ही उन्हें कोई नोटिस भेजा गया है. अब पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया गया तो मैंने आज ही केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होने का फैसला किया लेकिन नोटिस में कहा गया है कि मैं रविवार को पेश होऊं.उन्होंने कहा, ‘लोगों को सच्चाई से वाकिफ कराने के लिए मैंने यह वीडियो सार्वजनिक करने का फैसला किया. मुझे पुलिस पर विश्वास है और यकीन करता हूं कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगी.’

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन के संबंध में बुधवार से उनके खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया था. यह विनिमय कथित रूप से पोंजी घोटाले से जुड़ा है. सीसीबी रेड्डी के करीबी सहयोगी अली खान को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की जांच से उबारने के लिए अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सैयद अहमद फरीद के साथ कथित रूप से 20 करोड़ रुपये में सौदा किया था. अंबीडैंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पोंजी घोटाले में आरोपी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.