तुम्हारी कोई क्लासमेट है या जूनियर है... दुबई शेख की हवस मिटाने के लिए लड़की खोज रहा था चैतन्यानंद, मैसेज में सीधे करता था साथ सोने की बातें

Chaitanyananda: दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद के डर्टी मैसेज की जांच कर रही है. उस पर 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं.

Published date india.com Published: October 1, 2025 8:26 AM IST
तुम्हारी कोई क्लासमेट है या जूनियर है... दुबई शेख की हवस मिटाने के लिए लड़की खोज रहा था चैतन्यानंद, मैसेज में सीधे करता था साथ सोने की बातें

Chaitanyananda: स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद केस की जांच में एक के बाद एक भयानक खुलासे हो रहे हैं. चैतन्यानंद और पीड़िताओं के बीच व्हाट्सऐप मैसेज की पड़ताल से पता चला है कि कथित बाबा ने केवल खुद लड़कियों का शोषण करता था बल्कि एक दुबई शेख के लिए भी लड़कियों को फंसाने की कोशिश कर रहा था.

सामने आए स्क्रीनशॉट

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक चैतन्यानंद की ओर से छात्राओं को भेजे गए अपमानजनक, अश्लील और अभद्र संदेशों के कई स्क्रीनशॉट सामने आए हैं.

दुबई शेख के लिए खोज रहा था सेक्स पार्टनर

इन चैट्स में चैतन्यानंद अपनी एक छात्रा को दुबई के शेख के साथ सोने के लिए कह रहा है. ये बातचीत कुछ ऐसी थी. चैतन्यानंद कहता है कि एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है? पीड़ित छात्रा जवाब देता है कि कोई नहीं है. इस पर आरोपी कहता है कि यह कैसे संभव है. पीड़िता फिर कहती है कि मुझे नहीं पता. बाबा पूछता है कि तुम्हारा कोई क्लासमेट है या जूनियर है.

‘तुम मेरे साथ नहीं सोओगी’

कथित चैट से पता चलता है कि आरोपी अक्सर युवा छात्रों और महिला कर्मचारियों को निशाना बनाता था, उन्हें ‘बेबी’, ‘गुड़िया’ जैसे अनुचित शब्दों से संबोधित करता था और लगातार उन पर ‘तुम मेरे साथ नहीं सोओगी’ जैसी मांगों का दबाव बनाता था. आरोपी उन्हें अश्लील संदेश भेजता था, चाहे वह सुबह हो या देर रात.

चुपके से खींचता था फोटो

जांचकर्ताओं के अनुसार, चैतन्यानंद का व्यवहार एक यौन विकृत व्यक्ति जैसा था. वह छात्राओं और कार्यालय कर्मचारियों की बिना उनकी सहमति के चुपके से तस्वीरें खींचता था. पूछताछ के दौरान, उसने कुछ पीड़ितों को अल्मोड़ा और ऋषिकेश ले जाने की बात स्वीकार की है. वह महिलाओं को नौकरी का लालच देकर फंसाता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फोन की होगी फोरेंसिक जांच

फरार आरोपी, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, भागते समय ट्रैकिंग से बचने के लिए लंदन स्थित व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस ने यह पुष्टि करने के लिए उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है कि क्या संदेश भेजने के लिए उसी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.