Chakravati Toofan Shakti Alert Possibility Of Heavy Rain Imd Alert In Maharashtra Gujarat
भारत में साइक्लोन शक्ति का अलर्ट जारी, कब देगा दस्तक, कितनी तेज रफ्तार... जानें सब कुछ!
भारत में इस साल के पहले चक्रवाती तूफान से 'शक्ति' से हलचल तेज हो गई है. मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर-पूर्वी अरब सागर में शक्ति तूफान विकसित हो चुका है. ये तूफान मुख्य रूप से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों पर नजरें गड़ाए हुए है.
Cyclone Shakti News: भारत में मानसून का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है. मानसून विभाग ने अरब सागर में आने वाले खतरे की चेतावनी देते हुए बताया है कि अरब सागर में उठा साइक्लोन तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. मानसून विभाग के वैज्ञानिकों ने इस साइक्लोन को ‘शक्ति‘ नाम दिया गया है और कहा है कि अगले 24 घंटों में ये तूफान और तीव्र हो सकता है. जिसके बाद महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के चलते रेडअलर्ट जारी कर दिया गया है. इन सबके बीच में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये चक्रवात शक्ति क्या है, इसकी कितनी गति है और भारत के किन इलाकों में इसका असर होगा.
IMD issues cyclone ‘Shakti’ warning for Maharashtra; heavy rains expected from October 4-7
आईएमडी ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को इसकी जानकारी देते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को अलर्ट पर रहने का कहा है. 3 अक्टूबर 2025 को अरब सागर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक अवसाद का निर्माण हुआ. 4 अक्टूबर तक ये चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ का रूप ले लेगा और अपनी तीव्रता बढ़ाएगा. इसके अलावा 5 अक्टूबर तक ये गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा.
The Maharashtra government has issued an impact warning for Cyclone Shakhti (Oct 3–7), with high to moderate severity. Coastal districts face squally winds (45–65 kmph), rough seas, and heavy rain in Vidarbha, Marathwada, and Konkan. Authorities urged evacuation, disaster… pic.twitter.com/LMdvLgpdYg
साइक्लोन शक्ति को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इसका असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा. इसी वजह से महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तटों के आसपास लोगों को चेतावनी दी गई है और सतर्क रहने का कहा गया है. 5 अक्टूबर को गुजरात-उत्तरी महाराष्ट्र समेत पाकिस्तान के तटों पर भी ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई जा रहा है. जिसकी वजह से भारी बारिश भी हो सकती है.
Add India.com as a Preferred Source
महाराष्ट्र सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं. निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है. भारी बारिश से जलभराव, यातायात बाधित और बिजली गुल होने की संभावना जताई जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.