By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Chances Of Cyclonic Storm In Bay Of Bengal Possibility Of Heavy Rains In Andhra Pradesh And Tamil Nadu
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'Phethai' की दस्तक, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भारी बारिश का खतरा
तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढने व 17 दिसंबर की दोपहर ओंगोल व काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश की तटीय सीमा पार करने की संभावना
चेन्नई: तटीय आंध प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में अगले दो दिन में भारी बारिश हो सकती है क्योंकि गहरे दबाव के क्षेत्र के जबर्दस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल के बीच चक्रवात सोमवार को तटीय रेखा पार कर सकता है. इस चक्रवाती तूफ़ान को फेथाई नाम दिया गया है.
Deep Depression in Bay to intensify into Cyclone soon, to hit Andhra coast by Dec 17 @TOIIndiaNews @htTweets pic.twitter.com/u5AhGK73Oj
— SkymetWeather (@SkymetWeather) December 15, 2018
मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार से आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और शनिवार की सुबह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचा. दबाव का क्षेत्र यहां से 690 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के 890 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और श्रीलंका के त्रिणकोमाली के 440 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में मौजूद है.
As the system is coming closer to the #AndhraPradesh coast, the coastal areas will observe strong winds with rough to very rough sea conditions. https://t.co/ENYTcK8mdO @APTDCofficial
— SkymetWeather (@SkymetWeather) December 15, 2018
इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटे में (शनिवार और रविवार के बीच) चक्रवाती तूफान के तीव्र होने और उसके बाद के 24 घंटे में (रविवार और सोमवार की सुबह के बीच) गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. तूफान के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढने तथा 17 दिसंबर की दोपहर ओंगोल और काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश की तटीय सीमा पार करने की संभावना है. तूफान के कारण 16 और 17 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश जबकि कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 17 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटों पर 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
Cyclone ‘Phethai’ likely to cross the coast somewhere between Ongole and Kakinada by late afternoon of December 17 https://t.co/20jvdUTaSZ #CyclonePhethai #Cyclone #Skymet
— SkymetWeather (@SkymetWeather) December 15, 2018
पहाड़ों की बर्फ़बारी ने हरियाणा-पंजाब में बढ़ाई ठिठुरन, जानें किस शहर में कितना गिरा पारा
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें