नई दिल्ली: बीजेपी से दो बार राज्यसभा सांसद रहे चंदन मित्रा अब पार्टी से किनारा करने की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक, पायनियर के संपादक और प्रबंध निदेशक मित्रा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि मित्रा ने इस बाबत पूछे जाने पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
बसपाईयों ने मायावती को देश की पहली ‘दलित महिला प्रधानमंत्री’ बनाने का किया आह्वान
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने कहा कि मित्रा ने इस्तीफे दे दिया है, यह बात उन्हें पता है, लेकिन उन्हें इस्तीफा पत्र में क्या लिखा गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि चंदन मित्रा अगस्त 2003 से 2009 तक राज्यसभा के नामित सदस्य रहे. जून 2010 में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से ऊपरी सदन में भेजा था. उनका कार्यकाल 2016 में समाप्त हुआ था.
चंदन मित्रा को लालकृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता है
एक पार्टी नेता ने बताया कि चंदन मित्रा को लालकृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता है, इसके चलते उन्हें 2014 में नरेंद्र मोदी-अमित शाह नेतृत्व के तहत साइड लाइन कर दिया गया था. माना जा रहा है कि उसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है. बता दें कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मित्रा ने कहा था कि पार्टी ने गन्ना किसानों की ओर खास ध्यान नहीं दिया और इस बात को भाजपा के लिए बड़ा झटका बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इसी प्रकार एकजुट होता है कि 2019 में बीजेपी की वापसी मुश्किल होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.