चंद्रशेखर और दुष्यंत चौटाला की गाड़ी पर हमला, JJP नेता बोले- 'वार्निंग दे रहा हूं एक घंटे में...'

हरियाणा में इस वक्त राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है. राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे.

Written by: Tanuja Joshi
Published: October 1, 2024, 3:21 PM IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए प्रचार कर रहे जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के काफिले पर उचाना में हमला हुआ. अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पथराव किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. हमले में चंद्रशेखर आजाद की कार का पिछला शीशा टूट गया.

जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज पार्टी ने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है. जेजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

हमले को लेकर क्या बोले दोनों नेता?

इस हमले को लेकर दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको वार्निंग दे रहा हूं, जिसने भी गाड़ी पर हमला किया उस पर 1 घंटे में एक्शन लिया जाना चाहिए. दरअसल, देर रात रोड शो के दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर हमला होने पर दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा कर्मियों पर भी भड़के. उन्होंने कहा, ‘यह हमला दर्शाता है कि विपक्ष चंद्रशेखर आजाद और दुष्यंत चौटाला से डरा हुआ है. चंद्रशेखर आजाद के ऊपर ही हमला दूसरी बार है ये बेहद ही निंदनीय है.

चौटाला ने 2019 के चुनाव में उचाना कलां सीट जीती थी. 2014 में वे बीजेपी उम्मीदवार प्रेम लता से हार गए थे. आगामी चुनाव में चौटाला का मुकाबला देवेंद्र चतुर्भुज अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) से त्रिकोणीय है. राज्य की 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार बंद होने चाहिए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.