live

Chandrayaan-3 Live Update: Chandrayaan-3 ने भेजी चांद की नई तस्वीरें, ऐसे नजर आ रहे चंदा मामा

Chandrayaan 3 Live Update Today: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई चांद की नई तस्वीर को शेयर किया है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर (Vikram Lander) द्वारा कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. आइए आप भी उन तस्वीरों को देखें...

Published date india.com Updated: August 21, 2023 3:18 PM IST
Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की नई तस्वीरें, ऐसे नजर आ रहे चंदा मामा

Chandrayaan-3 Live Updates: भारत का सबसे महत्वकांक्षी स्पेस मिशन ‘Mission Moon’ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब चंद्रमा के और भी करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल (Vikram Lander) चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है और इसके सॉफ्ट लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. देश को अब बस 23 अगस्त (ISRO Moon Mission Soft Landing Date)का इंतजार है जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. बता दें अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है.

Live Updates

  • Aug 21, 2023 3:18 PM IST

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग की कामना की है. उन्होनें कहा कि चंद्रयान-3 मिशन वैज्ञानिकों की मेहनत है. मैं उनको बधाई देता हूं और 23 अगस्त का इंतज़ार है.

  • Aug 21, 2023 1:03 PM IST

    चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर

    क्या आपको पता है कि चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा. 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा.

  • Aug 21, 2023 1:03 PM IST

    चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर

    क्या आपको पता है कि चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा. 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा.

  • Aug 21, 2023 10:52 AM IST

    अभी भी चांद के चक्कर लगा रहा चंद्रयान-2 लैंडर

    अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. के. राजीव का कहना है कि चंद्रयान-2 लैंडर अभी भी चांद की परिक्रमा कर रहा है और हमें उसे डेटा मिल रहा है.
  • Aug 21, 2023 9:50 AM IST

    चंद्रयान-3 अच्छी लैंडिंग करेगा: पीके घोष

    चंद्रयान 3 मिशन और रूसी लूना-25 क्रैश पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 अच्छी लैंडिंग करेगा. रूस के लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. करीब 47 साल बाद रूस ने लूना-25 को चंद्रमा पर भेजा था. इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.
  • Aug 21, 2023 9:49 AM IST

    रूस का लूना-25 मिशन फेल

    मालूम हो रूस का चंद्र मिशन लूना-25 बीते दिन फैल हो गया. खबर है कि तकनीकी खराबी के चलते रूस का स्पेसक्राफ्ट चांद पर क्रैश हो गया.
  • Aug 21, 2023 9:47 AM IST

    23 अगस्त को शाम छह बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3

    इससे पहले रविवार को इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.
  • Aug 21, 2023 9:33 AM IST

    चंद्रयान-3 ने चांद पर लैंडिंग करने से पहले कुछ और नई तस्वीरें भेजी हैं. ISRO ने इन तस्वीरों को एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर ने चांद की कुछ तस्वीरें भेजी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.