Chenab Rail Bridge: Eiffel Tower से ऊंचे ब्रिज पर दौड़ी भारत में ट्रेन, देखें VIDEO

भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है . इस ब्रिज की खासियत जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

Published date india.com Published: June 22, 2024 4:36 PM IST
Chenab Rail Bridge: Eiffel Tower से ऊंचे ब्रिज पर दौड़ी भारत में ट्रेन, देखें VIDEO

दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज भारत में बनकर तैयार हो चुका है. भारतीय रेलवे ने गुरुवार (20 जून) को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर  8 कोच वाली ट्रेन का ट्रायल रन किया. इस दौरान इस ट्रेन ने 45 किलोमीटर दूरी तय की. इस दौरान इस ट्रेन ने 9 सुरंगों को पार किया. चिनाब रेल ब्रिज की खासियत जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे.

चिनाब रेल ब्रिज जम्मू- कश्मीर की चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है. दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज पर 20 जून को ट्रेन का ट्रायल हुआ. इससे पहले 16 जून को ब्रिज पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया था.
ये रेल ब्रिज पेरिस के Eiffel Tower से लगभग 30 मीटर ऊंचा है.चिनाव नदी के तल से इस ब्रिज की ऊंचाई 359 उनसट मीटर है. जबकि Eiffel Tower की ऊंचाई 330 मीटर है.

इस ब्रिज की लंबाई 1.3 किलोमीटर है. रिक्टर स्केल पर ये ब्रिज 8 की तीव्रता तक का भूकंप और 40 किलो तक विस्फोटक को झेल सकता है . इसके साथ ही 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा झेल सकता है.

21 बाद बनकर तैयार हुआ चिनाब ब्रिज

आपको बता दें कि अभी तक जम्मू से कश्मीर के बीच कोई रेलवे नेटवर्क नहीं था. साल 2003 में इस परियोजना की शुरूआत हुई थी. 2009 तक इस ब्रिज को बनकर तैयार होना था. हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया. लगभग 2 दशक बाद ये रेल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. ये ब्रिज जितना खूबसूरत है उतनी ही शानदार इसकी Location भी है.

चिनाब ब्रिज से कैसे होगा आपको फायदा?

चलिए आपको बताते हैं कि इस पुल से किस तरह फायदा मिलेगा.  इस ब्रिज के जरिए कश्मीर से दिल्ली और कन्याकुमारी तक का रेल नेटवर्क स्थापित हो गया है. इस रूट के जरिए आप सीधे ट्रेन में बैठकर दिल्ली से कश्मीर पहुंच सकेंगे. संभावना जताई जा रही है कि अगले चार से पांच महीने में ये रूट शुरू हो जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.