Chennai, Bangalore, Mumbai Today's Weather Update: चेन्नई में कोहरे ने जमाया डेरा, मुंबई का है ये हाल

Chennai,Bangalore, Mumbai Today's Weather Update: मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई में फिलहाल दिन के वक्त का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है दोपहर के वक्त आंशिक रूप से धूप निकलने की संभावना है.

Written by: Avinash Rai
Published: December 21, 2019, 8:34 AM IST

Chennai, Bangalore, Mumbai Weather Update: राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट लगातार जारी है. यहां शीतलहरी चल रही है. धुंध ने भी अपना कब्जा पूरी दिल्ली पर बनाया हुआ है. यहीं नहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. हम आपको मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई के मौसम के बारे में आज बताने वाले हैं.

Mumbai Weather Update: रात में दिखेगा धुंध का असर

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मुंबई में फिलहाल दिन के वक्त का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है दोपहर के वक्त आंशिक रूप से धूप निकलने की संभावना है. दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Temperature) 24-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. रात के वक्त धुंध फैला रहेगा और गर्माहट का भी एहसास होगा. रात के वक्त तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Bangalore Weather Update: बादलों का डेरा

मौसम विभाग के अनुसार बैंगलोर में फिलहाल बादलों का डेरा है. दिन के वक्त धूप और बादलों का मिला जुला असर देखने को मिल सकता है. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात के वक्त तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. रात के वक्त तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात के वक्त भी बादलों के आसमान में छाए रहने की संभावना है.

Chennai Weather Update: कोहरे का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में कोहरे ने अपना डेरा जमाया हुआ है. दोपहर के वक्त बादलों के छाए रहने की संभावना है. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26-30 डिग्री के बीच रहने वाला है. वहीं शाम और रात के वक्त मौसम में बदलाव आने की संभावना है साथ ही आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है. रात के वक्त न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.