By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Chennai Coimbatore And Madurai Will Be Completely Closed For Four Days Says Tamil Nadu Chief Minister
चेन्नई, कोयबंटूर और मदुरै चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
बुलेटिन में बताया गया है कि कुल नए 72 मामलों में से 52 मामले चेन्नई के हैं और राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 452 तक पहुंच गई है.
चेन्नई: देश में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ता जा रहा है. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. इसी क्रम में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै को रविवार से चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है. राज्य में शुक्रवार को इस वायरस से दो लोगों की जान चली गई और 72 लोग संक्रमित पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,755 तक पहुंच गई है. वहीं दो लोगों की मौत के साथ ही अब तक राज्य में इस वायरस की वजह से 22 लोगों की जान जा चुकी है.
बुलेटिन में बताया गया है कि कुल नए 72 मामलों में से 52 मामले चेन्नई के हैं और राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 452 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय पुरुष की मौत 22 अप्रैल को हो गई. उन्हें 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था. मरीज की मौत के बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
शुक्रवार तड़के 70 वर्षीय महिला की मौत मदुरै में हो गई. वहीं आज कुल 114 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है जिसके बाद राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 866 हो गई है. राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण के 452 मामले चेन्नई से हैं. इसके बाद 141 मामले कोयंबटूर से, 110 मामले तिरुपुर से हैं. मदुरै और सालेम में क्रमश: 56 और 30 मामले हैं.
सरकार ने घोषणा की है कि ये पांचों जिले 29 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रहेंगे. पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै के निगम इलाके 26 अप्रैल को सुबह छह बजे से लेकर 29 अप्रैल के रात नौ बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे.’’ इसी तरह का बंद सालेम और तिरुपुर में भी लागू रहेगा. वहीं बाकी अन्य जिलों में मौजूदा बंद के नियम लागू रहेंगे.
(इनपुट भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें